कोहली, रोहित या अश्विन नहीं हैं, लेकिन इस खिलाड़ी की चुनौती सबसे बड़ी, इंग्लिश कैप्टन स्टोक्स ने बताया

Ben Stokes on IND vs ENG Test Series: बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम शुक्रवार को यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज करेगी. कोहली, रोहित और अश्विन के संन्यास के बाद यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा. इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स ने इस सीरीज के पर भारतीय चुनौती पर अपनी बात रखी.

Ben Stokes on IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन की गैर मौजूदगी से भारतीय टीम कमजोर नहीं हुई है क्योंकि उसके पास इस कमी को पूरा करने के लिये प्रतिभा का भंडार है. बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम शुक्रवार को यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज करेगी. कोहली, रोहित और अश्विन के संन्यास के बाद यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा.

स्टोक्स ने पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘काफी कुछ कहा जा रहा है कि विराट नहीं है, रोहित नहीं है और अश्विन नहीं है लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि भारत के खिलाफ यह पहले से आसान मुकाबला होगा. भारतीय क्रिकेट के पास प्रतिभा का भंडार है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट, रोहित और अश्विन ने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ियों के सामने बल्लेबाजी या गेंदबाजी करना आसान होगा.’’

तीनों बड़े नाम, लेकिन इनके न होने से चुनौती आसान नहीं

स्टोक्स ने कहा, ‘‘हमने आईपीएल में काफी समय बिताया है और हमें पता है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है. ये तीनों बहुत बड़े नाम हैं जिन्होंने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इनके नहीं होने से चुनौती आसान नहीं होगी.’’ उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिये जसप्रीत बुमराह का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उनकी टीम एक खिलाड़ी पर ही फोकस नहीं करेगी.

बुमराह सबसे बड़ी चुनौती होंगे

उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह उनके आक्रमण की अगुवाई करेंगे और वह शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और क्रिकेट में जीतने के लिये टीम को अच्छा खेलना होता है.’’ स्टोक्स ने कहा, ‘‘लेकिन हमें पता है कि बुमराह शानदार गेंदबाज है. उसका रिकॉर्ड यह साबित करता है कि वह हर जगह अच्छा प्रदर्शन करता है. उसे खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन भारत के हर गेंदबाज को खेलना चुनौतीपूर्ण होने वाला है. हम एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं करेंगे.’’

इंग्लिश बल्लेबाजी में तीसरे नंबर ओली पोप क्यों?

उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे नंबर के लिये जैकब बेथेल पर ओली पोप को तरजीह देना उनके लिये कठिन नहीं था चूंकि उन्होंने आखिरी टेस्ट में 171 रन बनाये थे. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे किसी खिलाड़ी को चुनना कठिन नहीं होता जिसने आखिरी पारी में 170 रन बनाये हों. जब से मैं कप्तान हूं , उसने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 से अधिक की औसत से रन बनाये हैं.’’

आसान नहीं कप्तान गिल की राह, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में देनी होगी अग्निपरीक्षा, पहले टेस्ट में कैसी रहेगी तैयारी?

ये IPL ट्रॉफी से भी बड़ी उपलब्धि, शुभमन गिल ने बताया; इंग्लैंड में टूर्नामेंट जीतना क्यों है अहम 

IPL 2025 फाइनल ने बनाया नया कीर्तिमान, ध्वस्त हुए व्यूअरशिप के अब तक के सभी रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >