‘उम्मीद से ज्यादा…’, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कितना फायदा हुआ? संसद में दी जानकारी

Champions Trophy PCB Earning: 29 साल बाद पाकिस्तान को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला. चैंपियन्स ट्रॉफी में टीम भले ही नहीं चमकी, लेकिन आयोजन ने पीसीबी को आर्थिक फायदा पहुंचाया. पीसीबी ने पारदर्शिता के साथ काम करने का दावा किया है. बोर्ड ने स्टेडियम नवीनीकरण, बजट प्रबंधन और खराब प्रदर्शन पर सफाई दी है.

Champions Trophy PCB Earning: 29 साल बाद आईसीसी के किसी बड़े इवेंट को आयोजित करने का मौका पाकिस्तान को मिला. 19 फरवरी से 9 मार्च तक चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम भले ही अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो, लेकिन आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की सफल मेजबानी ने न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाया है. पीसीबी ने दावा किया है कि पारदर्शिता और योजना के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभाने का दावा किया है. बोर्ड द्वारा नेशनल असेंबली को सौंपे गए लिखित जवाब में न केवल वित्तीय लाभ का उल्लेख किया गया है, बल्कि स्टेडियमों के आधुनिकीकरण और बजट प्रबंधन को लेकर भी कई अहम जानकारियां साझा की गई हैं. इसके साथ ही टीम के हालिया खराब प्रदर्शन पर भी स्पष्टीकरण दिया गया है.

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी से उसे तीन अरब रुपये की कमाई हुई है जो उसके दो अरब रुपये के लक्ष्य से अधिक है. पीसीबी ने यह दावा नेशनल असेंबली को लिखित जवाब यह दावा किया है कि उसे 92 करोड़ की कमाई हुई है. इसी जवाब पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता भी व्यक्त की है. पीसीबी ने अपने लिखित जवाब में यह भी पुष्टि की है कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी में स्टेडियमों के नवीनीकरण पर कुल 18 अरब रुपये खर्च किए जा रहे हैं. Pakistan Cricket Board Profit from hosting Champions Trophy 2025.

पहले यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान को तकरीबन 739 करोड़ का घाटा हुआ था. लेकिन पीसीबी ने जोर देकर कहा कि कोई अधिक खर्च या कुप्रबंधन नहीं हुआ है क्योंकि चैंपियन्स ट्रॉफी पूरी तरह से आईसीसी द्वारा प्रबंधित की गई थी. राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए पीसीबी ने चोटों और खेलने की अलग-अलग परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया. पीसीबी ने लिखा, ‘‘महत्वपूर्ण लम्हों में प्रमुख खिलाड़ियों को चोटें लगी जिससे टीम का संतुलन और रणनीति प्रभावित हुई.’’

बोर्ड ने कहा कि नवीनीकरण की प्रक्रिया 2026 तक पूरी हो जाएगी और इसका दूसरा चरण मई में पाकिस्तान सुपर लीग समाप्त होने के बाद शुरू होगा. पीसीबी ने यह भी कहा कि चैंपियन्स ट्रॉफी और अन्य चीजों के कारण अब तक बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. पीसीबी ने पुष्टि की, ‘‘पीसीबी अपने वित्तीय वर्ष के अंत में सालाना दो ऑडिट से गुजरता है. चालू वित्तीय वर्ष के लिए ऑडिट 30 जून 2025 के बाद होंगे.’’ बोर्ड ने यह भी कहा कि चैंपियन्स ट्रॉफी से मिलने वाली राशि के अंतिम आंकड़े आईसीसी द्वारा अपना वित्तीय ऑडिट पूरा करने के बाद निर्धारित किए जाएंगे.

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रियांश आर्य ने 39 गेंद पर जड़ा शतक तो प्रीति जिंटा स्टेडियम में करने लगी डांस, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा बवाल

‘कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा’, KKR की हार के बाद बुरी तरह भड़के रहाणे, IPL समिति में शिकायत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >