बेन स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज

बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत जीत के साथ नहीं हो सका. ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली. यह मुकाबला इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच भी था, लेकिन उनकी विदाई हार के साथ हुई. न्यूजीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही. इंग्लैंड की सरजमीं पर 20वीं सीरीज में यह उसकी सिर्फ चौथी सीरीज जीत है. वहीं, इंग्लैंड को 2012 के बाद पहली बार अपने घर में तीन या उससे अधिक टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

स्टोक्स को मिला भावुक विदाई

बेन स्टोक्स ने मैच के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा था कि लगातार चार साल कप्तानी करने के बाद वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं. हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए खेलना जारी रखेंगे. संन्यास की घोषणा के बाद ट्रेंट ब्रिज में मौजूद दर्शकों ने स्टोक्स का खड़े होकर स्वागत किया. दूसरी पारी में उन्होंने खुद को ओपनिंग के लिए भी भेजा और 20 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली, जिसमें दो छक्के शामिल थे.

373 रन के लक्ष्य के सामने ढही इंग्लैंड

373 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम दबाव में दिखी. नाथन स्मिथ ने एमिलियो गे को आउट किया, जबकि जो रूट 18 रन बनाकर रन आउट हो गए. एक समय इंग्लैंड का स्कोर 116 रन पर 6 विकेट था. गस एटकिंसन और जेमी स्मिथ ने 75 रन की साझेदारी कर संघर्ष किया, लेकिन मिचेल सेंटनर ने एटकिंसन को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई. जेमी स्मिथ ने 60 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी 212 रन पर सिमट गई.

लैथम और कॉनवे ने रखी जीत की नींव

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी में टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉनवे (157) ने 317 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत कीवी टीम ने 438 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

गेंदबाजी में चोटिल ब्लेयर टिकनर की जगह उतरे सब्स्टीट्यूट जैक फॉल्क्स ने मैच में कुल छह विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. न्यूजीलैंड की इस जीत ने न सिर्फ सीरीज उसके नाम कर दी, बल्कि बेन स्टोक्स के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत भी हार के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड से सीरीज हारते ही सूर्या का पोस्ट वायरल, जीत की तस्वीर शेयर कर कसा तंज!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >