भारत-पाक मूल के खिलाड़ी की एंट्री, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जारी किया सेंट्रल कांट्रैक्ट, विलियमसन के लिए स्पेशल प्रबंध

New Zealand Cricket Central Contract 2025-26: आईपीएल 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2025-26 के लिए 20 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सौंपा. खास बात यह रही कि लिस्ट में भारत और पाकिस्तान मूल के दो खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.

New Zealand Cricket Central Contract 2025-26: सारी क्रिकेट दुनिया की नजरें इस समय आईपीएल 2025 पर लगी हुई हैं. वजह है 10 दिन की देरी के बाद होने वाला फाइनल, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए भिड़ेंगी. इस धमाकेदार मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बहुत शांत तरीके से अपने सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया, भारत और साउथ अफ्रीका के बाद कीवी बोर्ड ने 20 खिलाड़ियों से साल भर का अनुबंध कर लिया है. इनमें से दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका संबंध भारत और पाकिस्तान से है. 

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार, 3 जून को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, जिसमें मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जक फोल्क्स और आदि अशोक को पहली बार यह अनुबंध सौंपा गया है. इस बार की 20 खिलाड़ियों की सूची में पिछले सत्र के चार अनुबंधित खिलाड़ी टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल और जोश क्लार्कसन शामिल नहीं हैं. वहीं, केन विलियमसन (Kane Williamson), डेवोन कॉनवे, फिन एलेन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों के लिए अनौपचारिक अनुबंध को लेकर बातचीत चल रही है. यह सभी खिलाड़ी विदेशों में टी20 लीग में खेल रहे हैं.

विलियमसन दुनिया भर की लीग में ले रहे हिस्सा

माना जा रहा है पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को फिर से अस्वीकार कर दिया है और उनका अगले महीने जिंबॉब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है. विलियमसन ने पिछले साल भी केंद्रीय अनुबंध को स्वीकार नहीं किया था ताकि वह टी20 और दुनिया भर की अन्य लीगों में खेलने के लिए स्वतंत्र हो सकें. इसके बजाय उन्होंने पिछले साल एक अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और 2024 में न्यूजीलैंड ने जो 13 टेस्ट मैच खेले उनमें से नौ मैच में हिस्सा लिया और 1,000 से अधिक रन बनाए. विलियमसन अभी इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट में मिडिलसेक्स के लिए और द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे हैं.

डेब्यू कर चुके हैं तीनों नए खिलाड़ी

भारतीय मूल आदि अशोक को 2023 में डेब्यू के बाद पहली बार टीम में वापसी मिली है. वहीं मिच हे और मुहम्मद अब्बास ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत शानदार प्रदर्शन से की. हे ने नवंबर में श्रीलंका दौरे पर टी20 डेब्यू के दौरान छह शिकार करके विकेटकीपिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं पाकिस्तानी मूल के अब्बास ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू पर महज 26 गेंदों में 52 रन ठोक कर पुरुषों के वनडे फॉर्मेट में डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया.

आदि अशोक और मुहम्मद अब्बास. इमेज-सोशल मीडिया

कांट्रैक्ट की घोषणा के बाद बोर्ड का बयान

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खिलाड़ियों के अनुबंध की घोषणा के बाद अपने बयान में कहा, “टेस्ट, वनडे और टी20I में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग तय की गई. इसके अलावा 2025-26 के शेड्यूल और खिलाड़ियों के संभावित चयन को ध्यान में रखते हुए अंतिम 20 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया.”

IPL 2025 खेलने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला

वहीं आईपीएल 2025 में खेल रहे पांच खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कांट्रैक्ट में जगह मिली है. इसमें रचिन रवींद्र (सीएसके), विलियम ओ’रूर्क (एलएसजी), चोटिल होकर बाहर हुए ग्लेन फिलिप्स (गुजरात टाइटंस), मिचेल सैंटनर (एमआई) और काइल जैमीसन (पंजाब किंग्स) को मौका मिला है. 

2025-26 के लिए न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची

मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जक फोल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओ’रूर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.

IPL 2025 फाइनल में भी बरस सकता है पानी! अगर रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन?

साथियों ने लूट लिए सारे बैट, अर्जुन तेंदुलकर से झुककर मिले, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से ऐसे हुए विदा, देखें वीडियो

‘अगर विराट को नहीं निकाला…’ योगराज सिंह ने PBKS को दी सलाह, अगर फाइनल जीतना है तो ये करो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >