MS Dhoni: धोनी के घर आया नया मेहमान, वाइफ साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में नये मेहमान का आगमन हुआ है. साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. उनके नये लुक ने सोशल मीडिया पर दो दिनों से धमाका मचा रखा है, जिसमें वह एक योद्धा के अवतार में दिख रहे हैं. उससे पहले उनका एक धमाकेदार ऐड वीडियो भी सामने आया था, जिसमें धोनी तेज रफ्तार ट्रेन से टकराते हुए नजर आते हैं. उस वीडियो ने भी इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था. इस समय भी धोनी चर्चा में हैं. खबर है कि एमएस धोनी के घर नया मेहमान आया है. जिसके बारे में वाइफ साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दी है.

धोनी के फॉर्म हाउस में आया नया मेहमान

महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में नये मेहमान का आगमन हुआ है. साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक छोटे नस्ल का घोड़ा नजर आ रहा है. दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा घोड़ा शेटलैंड पोनी है. यह स्कॉटलैंड के उत्तर में शेटलैंड द्वीपों में पाया जाता है. जो एक स्कॉटिश नस्ल का है. इसकी ऊंचाई 107 सेमी (42 इंच) तक होता है.

धोनी के फॉर्म हाउस में पोनी नस्ल के और एक काले रंग का है घोड़ा

धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में इस समय कई घोड़े हो गये हैं. जिसमें एक सफेद रंग का पोनी घोड़ा है. जबकि दूसरा चेतक है, जिसे धोनी के साथ दौड़ लगाते वीडियो साक्षी ने कुछ दिनों पहले किया था.

धोनी के फॉर्म हाउस में हैं कई डॉगी और एक तोता

एमएस धोनी को जानवरों से काफी लगाव है. जिसका प्रमाण उनका फॉर्म हाउस है. जिसमें कई पालतू जानवर हैं. धोनी अपने चार पालतू डॉगी का नाम उन्होंने सैम, लिली, गब्बर और जोया रखा है. इसके अलावा धोनी के फॉर्म हाउस में एक तोता भी है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो साक्षी धोनी बीच-बीच में शेयर करती रहती हैं.

Also Read: DRS with Ash: जब एमएस धोनी ने युजवेंद्र चहल से कहा था- ‘चार का कोटा खत्म कर और चिल मार’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >