World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, दिग्गजों का हुआ ऐसा हाल

दक्षिण अफ्रीका को हराकर नीदरलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. 10वें नंबर से नीदरलैंड अब सीधे 8वें स्थान पर पहुंच गया है. नीदरलैंड के अब 3 मैचों में एक जीत और दो हार के बाद 2 अंक हो गए हैं. जबकि उसका नेट रन रेट -0.727 हो गया है.

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच चरम पर है. कमजोर माने जाने वाली टीमों ने अपना गियर बदल लिया है और बड़ी से बड़ी टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर करना शुरू कर दिया है. पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर तहलका मचा दिया, तो मंगलवार को धर्मशाला में नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर गदर मचा दिया है. नीदरलैंड की इस बड़ी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर हुआ है.

दक्षिण अफ्रीका को हराकर नीदरलैंड ने लगाई लंबी छलांग

दक्षिण अफ्रीका को हराकर नीदरलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. 10वें नंबर से नीदरलैंड अब सीधे 8वें स्थान पर पहुंच गया है. नीदरलैंड के अब 3 मैचों में एक जीत और दो हार के बाद 2 अंक हो गए हैं. जबकि उसका नेट रन रेट -0.727 हो गया है. जबकि नीदरलैंड से हारकर भी दक्षिण अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर ही बना हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के 3 मैचों में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.076 हो गया है.

भारत अब भी प्वाइंट् टेबल में नंबर वन

नीदरलैंड की जीत का असर भारतीय टीम पर नहीं पड़ा है और तीन मैचों में जीत के बाद 6 अंक लेकर टॉप पर अब भी बनी हुई है. भारत का नेट रन रेट +1.821 सबसे अच्छा है. भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, उसके बाद अफगानिस्तान और फिर पाकिस्तान को भी धूल चटाया.

Also Read: CWC 2023: नीदरलैंड ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत, कैसे किया यह कारनामा?

न्यूजीलैंड की टीम नंबर दो पर

लगातार तीन मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड के भी 6 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट भारत से थोड़ा कम यानी, +1.604 है.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

भारत से हारकर पाकिस्तान को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान

पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच जीतकर धमाकेदार शुरुआत की थी और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच कब्जा कर लिया था. लेकिन भारत से शर्मनाक हार के बाद अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.137 है.

इंग्लैंड 5वें और अफगानिस्तान 6ठे स्थान पर

तीन मैचों में केवल एक जीत के बाद गत चैंपियन इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गया है. उसे पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इंग्लैंड के 2 अंक और -0.084 नेट रन रेट है. जबकि इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान की टीम 6ठे स्थान पर कब्जा कर लिया. अफगानिस्तान के भी दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.652 है. बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. उसके दो अंक हैं और नेट रन रेट -0.699 है. उसे अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 137 रन से हरा दिया, तो तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से रौंद डाला.

श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर

श्रीलंका का हाल इस समय सबसे खराब है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गया है. श्रीलंका को अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उसके ऊपर ऑस्ट्रेलिया की टीम 9वें नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीन मैच में दो में हार और एक मैच में जीत मिली है. ऑस्ट्रेलिया के दो अंक हैं और नेट रन रेट उसका -0.734 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >