नीदरलैंड के इस शतकवीर का MS Dhoni से है खास कनेक्शन, देखें वीडियो

ओमान के खिलाफ नीदरलैंड के स्टार युवा बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. अब इस बल्लेबाज का महेंद्र सिंह धोनी के साथ खास कनेक्शन सामने आया है.

जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस क्वालीफायर्स मुकाबले में नीदरलैंड ने कमाल का प्रदर्शन किया है. नीदरलैंड की टीम ने पिछले मुकाबले में ओमान को बड़े अंतर से हराया. ओमान के खिलाफ नीदरलैंड के स्टार युवा बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. वहीं अब उनकी पारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में विक्रमजीत और धोनी के बीच का खास कनेक्शन का पता चला है.

विक्रमजीत और धोनी के बीच है खास कनेक्शन

हाल ही में आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नीदरलैंड के स्टार बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह नंबर 7 की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नंबर 7 की जर्सी पहनते थे. इस जर्सी को लेकर विक्रमजीत ने खास स्टोरी भी बताई है. विक्रमजीत ने इस वीडियो में कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर नंबर 7 की जर्सी के लिए बहुत कमेंट्स आते हैं. सभी कहते हैं कि यह धोनी की जर्सी है. मेरा फेवरेट जर्सी नंबर 10 था. पर वह जर्सी मेरे साथी खिलाड़ी को मिल चुकी थी. मेरा दूसरा फेवरेट नंबर 7 था और इसकी जर्सी मुझे मिली. नीदरलैंड के इस कमाल के खिलाड़ी ने ओमान के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

धोनी और रोनाल्डो पहनते हैं नंबर 7 की जर्सी

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी पूरे करियर में 7 नंबर की जर्सी पहनी थी. 7 नंबर धोनी का फेवरेट माना जाता है. धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई को आता है. धोनी के अलावा फुटबॉल के बेताज बादशाह माने जाने वाले रोनाल्डो नंबर 7 की जर्सी पहनते हैं. फैंस में भी नंबर 7 की जर्सी का अलग क्रेज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >