पुराना गया अब नया चाहिए, हार के बाद टीम इंडिया को किसकी जरूरत? नासिर हुसैन ने बताया

Nasser Hussain on India defeat at Lord’s: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 170 रन पर ऑलआउट हो गया और इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. शुभमन गिल की कप्तानी में यह पहला मौका था जब भारत ने रन चेज किया, लेकिन शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया. नासिर हुसैन ने भारत की हार का कारण एक अनुभवी फिनिशर बल्लेबाज की कमी को बताया.

Nasser Hussain on India defeat at Lord’s: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 193 रन के लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाज केवल 170 रन ही बना सके. इंग्लैंड ने इस मैच में जीत के बाद सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. यह शुभमन ��िल की कप्तानी में पहला मैच था, जिसमें टीम इंडिया ने चेज किया. पहले के दोनों टेस्ट मैचों में भारत ने टारगेट दिया था, जहां लीड्स में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, तो बर्मिंघम में भारत ने पलटवार किया. भारत को अपने रन चेज के दौरान एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की कमी खली, जो एक छोर संभालकर खड़ा हो सके. हालांकि जडेजा ने जरूर वह कमी पूरी की, लेकिन शीर्ष क्रम पर यह नदारद रहा. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन ने भारत के इसी कमी पर जोर दिया.   

लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन, पहली बार ऐसा लगा कि इस सीरीज में भारत को विराट कोहली जैसी बल्लेबाजी की भी कमी खली. भारत को जीत के लिए 193 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 170 रन पर सिमट गई और 22 रन से हार गई, जबकि रवींद्र जडेजा (नाबाद 61) ने शानदार जुझारूपन दिखाया और अंत तक टिके रहे. लेकिन सिराज के एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण प्लेड ऑन विकेट ने भारतीय पारी समाप्त कर दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कमेंट्री में कहा, “आज विराट कोहली नहीं हैं. भारत को अब एक नया कोहली खोजना होगा. पुराना वाला अब रिटायर हो चुका है. वह रन चेज का बादशाह था.”

विराट की कमी खली

2011 के बाद पहली बार इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, जिससे उनकी गैरमौजूदगी लगातार चर्चा में रही. कोहली और रोहित शर्मा ने सीरीज से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत और ओपनर केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस कमी को काफी हद तक भर दिया. हालांकि, हेडिंग्ले में गेंदबाजी विफलता और लॉर्ड्स में गिल-क्रॉली के बीच बहस जैसे मौके पर पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली की मैदान पर कमी महसूस की. अब कमान गिल के हाथों में है और भारत एक नए युग में प्रवेश कर चुका है.

पंत का रनआउट टर्निंग पॉइंट

वहीं लॉर्ड्स टेस्ट की बात करें, तो भारतीय टीम पहली पारी में इंग्लैंड से मजबूत स्थिति में थी. लेकिन केएल राहुल का शतक पूरा करने के चक्कर में ऋषभ पंत रन आउट हो गए. यह एक तरह से भारत की हार की वजह बन गया. भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने भी इसी मोमेंट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया और नासिर हुसैन ने भी इसका जिक्र किया. पंत 74 रन बनाकर आउट हुए. 

हूबहू! पहली बार यूं नहीं हारा भारत, लॉर्ड्स से पहले भी हुआ था ऐसा, तब सचिन और पाकिस्तान…

AUS vs WI: 1888 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, बल्लेबाजों की कब्रगाह बना वेस्टइंडीज, इन 6 रिकॉर्ड्स से याद रहेगी सीरीज

स्कैन के बाद पता चला… ऋषभ पंत चौथा टेस्ट मैच खेंलेंगे? शुभमन गिल ने दी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >