MPL 2025: नासिक टाइटंस बनी विजेता, रोमांचक फाइनल में रायगढ़ रॉयल्स को हराकर जीती ट्रॉफी

MPL 2025 Winner Eagles Nasik Titans: ईगल नासिक टाइटंस ने एमपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में रायगढ़ रॉयल्स को हराया. कप्तान प्रशांत सोलंकी की टीम ने 191 रनों का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज की. जीत के बाद बारिश के बीच जश्न मनाते हुए नासिक ने विजेता ट्रॉफी को उठाया.

MPL 2025 Winner Eagles Nasik Titans: ईगल नासिक टाइटंस ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल 2025) का खिताब जीत लिया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कप्तान प्रशांत सोलंकी की अगुवाई में नासिक ने रायगढ़ रॉयल्स (Raigad Royals) को हराकर ट्रॉफी जीती. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी नासिक की टीम को 191 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था, जिसे उसने अंतिम ओवर में हासिल कर लिया. जीत के बाद बारिश में भींगते हुए टीम ने विजेता ट्रॉफी उठाई.

रायगढ़ रॉयल्स की ओर से सिद्धेश वीर ने दमदार पारी खेली और महज एक रन से शतक चूक गए. उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनके साथ हर्ष मोगवीरा ने भी 39 गेंदों में 48 रन की उपयोगी पारी खेली. इन दोनों की बदौलत रायगढ़ ने 190/4 का स्कोर खड़ा किया. 

रविवार को हुए इस मुकाबले में भारत के अंडर 19 विश्व कप स्टार अर्शिन कुलकर्णी ने 77 रन की पारी खेलकर नासिक टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई. नासिक टाइटंस ने लक्ष्य का पीछा बेहतरीन अंदाज में किया. ओपनर अर्शिन कुलकर्णी ने मंदार भंडारी (28) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े. अर्शिन ने 53 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. मध्यक्रम में कुछ विकेट जल्दी गिरे, लेकिन अंत में रंजीत निकम और अथर्वा काले की विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई. कुलकर्णी के अर्धशतक से टाइटंस ने 191 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

ईगल नासिक टाइटंस की ओर से फाइनल में रंजीत ने 13 गेंदों पर 31 रन (2 छक्के, 3 चौके) और अथर्वा ने 7 गेंदों में 23 रन (2 छक्के, 2 चौके) बनाकर नासिक टाइटंस को विजेता बना दिया. टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सबसे ज़्यादा रन सिद्धेश वीर के बल्ले से आए. उन्होंने 11 मैचों में 56.25 की औसत से 450 रन बनाए, जिसमें 46 चौके और 18 छक्के शामिल थे. वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज तनय संघवी रहे, जिन्होंने 11 मुकाबलों में 20 विकेट अपने नाम किए.

पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट से तोड़ा नाता, खुद बताया इस निर्णय का कारण, अब करेंगे ये काम

‘ये जरूरी नहीं है ठीक है…’ एक गलती और बड़-बड़ करते खुद को कोचिंग देने लगे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

गांगुली-धोनी की कप्तानी में जो न हुआ गिल के नेतृत्व ने कर दिखाया, 93 साल में टीम इंडिया ने पहली बार छुआ ये मुकाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >