Musheer Khan Accident: क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर का एक्सीडेंट, कार सड़क पर 4-5 बार पलटी

Musheer Khan Accident: क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर का एक्सीडेंट हुआ. बाल-बाल बचे. एक्सीडेंट में उनको कुछ ज्यादा ही चोट लगने की खबर है.

Musheer Khan Accident: मुंबई के उभरते सितारे मुशीर खान के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, क्रिकेटर का उत्तर प्रदेश में रोड़ एक्सीडेंट हो गया है. एक्सीडेंट में उनको कुछ ज्यादा ही चोट लगी है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित की है जिसके अनुसार मुशीर अपने पिता-सह-कोच नौशाद खान के साथ कानपुर से लखनऊ ईरानी कप मुकाबले के लिए यात्रा कर रहे थे. इसी वक्त दुर्घटना हो गई.

मुंबई के लिए भी एक बड़ा झटका है मुशीर खान का एक्सिडेंट

मुशीर खान का एक्सिडेंट होना मुंबई के लिए भी एक बड़ा झटका है. ऐसा इसलिए क्योंकि 19 वर्षीय मुशीर अब 1-5 अक्टूबर तक लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शेष भारत के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबला नहीं खेल पाएंगें, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. यही नहीं, वे 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर से भी बाहर हो सकते हैं. एक सूत्र के हवाले से खबर दी गई कि मुशीर ईरानी कप के लिए मुंबई टीम के साथ लखनऊ नहीं गए थे. वह शायद अपने पिता के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे.

Read Also : Sarfaraz Fitness:पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी भारतीय स्टार सरफराज खान ने कैसे अपनी फिटनेस बरकरार रखी है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुशीर खान के गर्दन में ज्यादा चोट लगी है. अभी तक दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार सड़क पर 4-5 बार पलट गई, जिसकी वजह से मुशीर को गंभीर चोटें आईं.

सरफराज खान के छोटे भाई हैं मुशीर खान

मुशीर खान भारत के टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई हैं. पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में मुंबई के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद इस सर्दियों में भारत-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनको चुना जाना तय था. अब यह बहुत संदिग्ध है क्योंकि उन्हें ज्यादा चोट लगी है और देखना बाकी है कि उनकी रिकवरी कब तक होती है. एक्सिडेंट के बारे में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >