यूएई के कप्तान ने हिटमैन को छोड़ा पीछे, एक ही मैच में तोड़े रोहित शर्मा के दो रिकॉर्ड

Muhammad Waseem breaks Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद भी उनके कई रिकॉर्ड कायम हैं, लेकिन 1 सितंबर 2025 को मुहम्मद वसीम ने उन्हें तोड़ दिया. शारजाह में त्रिकोणीय टी20 सीरीज के दौरान यूएई कप्तान वसीम ने रोहित को पछाड़ते हुए दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Muhammad Waseem breaks Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट से रिटायर हुए 1 साल से ज्यादा समय बीत गए हैं. जून 2024 में टी20 विश्वकप जीतने के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ हिटमैन ने भारत की नीली जर्सी को अलविदा कहते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था. रोहित के बनाए गए कई रिकॉर्ड अब भी कायम हैं, लेकिन उनमें से एक 1 सितंबर 2025 को टूट गया.  एशिया कप से पहले शारजाह में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई) में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. इसी दौरान यूएई टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए दो अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब मुहम्मद वसीम के नाम हो गया है. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 105 छक्के लगाए थे, लेकिन वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में यह आंकड़ा पार करते हुए 106 छक्कों के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया. खास बात यह है कि वसीम ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 54 पारियों में ही बना लिया, जबकि रोहित ने 62 पारियां खेलकर 105 छक्के जड़े थे. इस सूची में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयॉन मोर्गन (86 छक्के) हैं. 

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के

मुहम्मद वसीम (यूएई) – 110 छक्के 

रोहित शर्मा (भारत) – 105 छक्के 

इयॉन मोर्गन (इंग्लैंड) – 86 छक्के

एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 82 छक्के

कडोवाकी-फ्लेमिंग (जापान) – 79 छक्के 

वसीम के नाम पर कप्तान के तौर पर भले ही छक्के ढेर सारे हो गए हों, लेकिन टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्सर्स का रिकॉर्ड अब भी रोहित के नाम पर है. रोहित ने 159 मैचों में 205 छक्के ठोक दिए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कोई और नहीं मुहम्मद वसीम ही हैं, उन्होंने केवल 80 मैचों में ही 176 सिक्सर्स लगा दिए हैं. जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं, जिन्होंने 173 छक्के लगाए हैं. 

लगातार फॉर्म में मुहम्मद वसीम, बाबर आजम अब भी सबसे आगे

यूएई क्रिकेट में वसीम की पहचान मजबूत बल्लेबाज और कप्तान के रूप में है. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने एक और अर्धशतक (67 रन) लगाया, जो कप्तान के तौर पर उनका 17वां हाफ-सेंचुरी है. इस तरह उन्होंने रोहित शर्मा और केन विलियमसन (दोनों के 16 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि अर्धशतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम अभी भी पहले स्थान पर हैं. उन्होंने बतौर कप्तान 26 अर्धशतक जड़े हैं. लेकिन फिलहाल वे पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं और एशिया कप के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. दूसरी ओर, वसीम का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है 

T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

बाबर आजम – 26

मुहम्मद वसीम – 17

रोहित शर्मा – 16

केन विलियमसन – 16

एरॉन फिंच – 15

शारजाह में जारी त्रिकोणीय सीरीज

एशिया कप से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच जारी त्रिकोणीय सीरीज तीनों टीमों को तैयारी का सुनहरा मौका दे रही है. जहां एशिया कप के मुकाबले दुबई और आबुधाबी में खेले जाएंगे, वहीं फिलहाल सीरीज शारजाह में जारी है. पाकिस्तान अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है. वहीं यूएई अफगानिस्तान के बीच मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए. इसके जवाब में यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी. इस तरह अफगानिस्तान ने यह मैच 38 रन से अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें:-

इंग्लैंड टीम में आया हड्डियों का सूप पीने वाला खिलाड़ी, मिसाइल जैसी गेंद फेंकता है पाकिस्तानी क्रिकेटर का चेला

‘बादशाह’ राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I के सबसे बड़े विश्व रिकॉर्ड पर दर्ज कराया अपना नाम

8 गेंदों में 7 छक्के- शेर न तो बूढ़ा हुआ और न कमजोर, कीरोन पोलार्ड ने मचाया तहलका, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >