IND vs AUS: धोनी के इस खास ‘हथियार’ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बरपाया कहर, माही के गढ़ में हुआ ऐसा

रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी हैं. दोनों की जोड़ी ने चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया है. धोनी भी जडेजा पर सबसे बढ़कर विश्वास करते हैं. धोनी ने जब चेन्नई की कप्तानी छोड़ी थी, तो उन्होंने जडेजा को कमान सौंपी थी.

टीम इंडिया ने विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंद डाला. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में भले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी नहीं खेल रहे थे, लेकिन उनके एक खास ‘हथियार’ ने ऐसा कहर बरपाया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 199 के स्कोर पर घुटने टेक दिए.

रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर कहर बरपाया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 28 रन लुटाकर ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्त दिखाया. जडेजा ने जिस गेंद पर स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया, उसकी जमकर प्रशंसा हो रही है. खुद स्मिथ भी उस गेंद को नहीं समझ पाये और गिल्ली उड़ गई. स्मिथ को 46 के स्कोर पर बोल्ड करने के बाद जडेजा और भी घातक हो गए. उन्होंने एक ही ओवर में लाबुशेन को 27 और केरी को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जडेजा के लिए चेन्नई का चेपक ग्राउंड कोई नया नहीं था. यह उनका होम ग्राउंड है. दरअसल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का यह होम ग्राउंड है. यहां रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी के साथ अभ्यास से लेकर कई मैच खेले हैं. जडेजा इस ग्राउंड के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं.

Also Read: मुंबई की सड़कों पर घूमते MS Dhoni का वीडियो वायरल, पहले मांगी ‘लिफ्ट’, फिर नाव की सवारी

जडेजा, धोनी के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी

रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी हैं. दोनों की जोड़ी ने चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया है. धोनी भी जडेजा पर सबसे बढ़कर विश्वास करते हैं. धोनी ने जब चेन्नई की कप्तानी छोड़ी थी, तो उन्होंने जडेजा को कमान सौंपी थी. हालांकि जडेजा कप्तानी में असफल रहे और फिर बाद में धोनी को टीम की कमान अपने हाथ में लेनी पड़ी. हालांकि उस दौरान धोनी और जडेजा के बीच अनबन की खबर आई थी. लेकिन 2022 सीजन में दोनों खिलाड़ियों की मैदान पर वही बाउंडेशन देखने को मिली.

Also Read: MS Dhoni: ‘इस इलेक्ट्रिक कार को देखते ही धोनी हो जाते हैं…’, जानें गाड़ी का नाम और खासियत

मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने जडेजा को लेकर कर दी थी भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ही टीम इंडिया के विकेट कीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने रविंद्र जडेजा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी थी. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में पिच रिपोर्ट बताते हुए दिनेश कार्तिक ने भविष्यवाणी कर दी थी, चेन्नई में जडेजा का जादू चलेगा और यह सही भी साबित हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >