MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मुंबई में मनाया. दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज और उनकी पत्नी साक्षी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ केके काटते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. दूसरी, ओर धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में भी फैंस का तांता लगा रहा. रविवार को रांची में धोनी के घर से एक बेहद दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए रांची में उनके घर के बाहर कई फैंस जमा हुए. धोनी की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता ने उनके सभी फैंस को खुश कर दिया.
धोनी के रांची वाले फॉर्म हाउस पर उमड़े फैंस
धोनी के घर के बाहर जमा हुए सभी फैंस को एमएस धोनी के माता-पिता ने मिठाई और केक खिलाया. ‘थाला’ के माता-पिता के इस खूबसूरत स्वागत से फैंस गदगद हो गए. इस वीडियो ने देशभर के उनके फैंस को खुश कर दिया. इससे पहले रविवार 7 जुलाई की सुबह धोनी को अपने जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो में देखा गया जो पूरा वायरल है. वीडियो में सलमान खान और धोनी की पत्नी भी नजर आ रहीं हैं. बाद में सलमान खान ने धोनी को उनके 43वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
सलमान खान के साथ धोनी ने मनाया जन्मदिन
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!” इसके बाद धोनी को रुतुराज गायकवाड़ का वीडियो कॉल आया. गायकवाड़ को इसी साल धोनी ने सीएसके की कप्तानी सौंपी है. मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे गायकवाड़ के जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथी भी वीडियो कॉल में देखे गए. देशपांडे भी सीएसके के लिए खेलते हैं. इस वीडियो में धोनी अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं. उनके बाल छोटे हो गए हैं.
