MS Dhoni: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी निकले महेंद्र सिंह धोनी के फैन! देखें ये वायरल वीडियो

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे जिसकी तस्वीर सामने आई है. धोनी की तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तानों में से एक और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नजर आते हैं. धोनी ने क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. लेकिन, उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेलों में भी रुचि है. उन्हें फुटबॉल के साथ-साथ टेनिस और गोल्फ भी काफी पसंद है. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान पिछले दिनों यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे. अब उनकी एक तस्वीर और वीडियो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है. आप भी देखें ये वीडियो

ट्रंप और धोनी की तस्वीर वायरल

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं. उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया जिसकी तस्वीर सामने आई है. इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए और दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रिया लगातार आ रही है. बताया जा रहा है कि भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंपनेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था.

किसने शेयर की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी के करीबी और बिजनेसमैन हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ… हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >