एमएस धोनी का 100 करोड़ का मानहानि केस मामला बढ़ा आगे, हाईकोर्ट ने 11 साल बाद लिया ये फैसला

MS Dhoni 100 Crore Defamation Case : मद्रास हाईकोर्ट ने एमएस धोनी के 100 करोड़ रुपये मानहानि मामले में मुकदमा चलाने का आदेश देते हुए 20 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच उनका बयान दर्ज करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है. धोनी ने 2014 में आईपीएल सट्टेबाजी विवाद में नाम घसीटे जाने पर दो मीडिया चैनलों और एक पत्रकार पर यह केस दायर किया था.

MS Dhoni 100 Crore Defamation Case : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सट्टेबाजी विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर मद्रास हाईकोर्ट में मुकदमा किया था. देश के दो बड़े मीडिया चैनलों और एक पत्रकार के खिलाफ दायर 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में धोनी जल्द ही अपना बयान दर्ज कराएंगे. मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा चलाने का आदेश दिया है. अदालत ने इस मामले में साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग के लिए एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने का भी निर्देश दिया. सोमवार को न्यायमूर्ति सी.वी. कार्तिकेयन ने धोनी के वकील द्वारा दायर हलफनामा स्वीकार करते हुए आदेश दिया कि 20 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच चेन्नई में धोनी के बयान दर्ज किए जाएं. इसके लिए अदालत अपनी सूची में से एडवोकेट कमिश्नर का चयन करेगी. 

यह मामला 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी कांड से जुड़ा है. धोनी ने 2014 में यह याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की. उनका आरोप है कि एक टीवी डिबेट के दौरान उनके खिलाफ मानहानि वाली बातें कही गईं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की ओर से वरिष्ठ वकील पी.आर. रमन ने अदालत में हलफनामा पेश किया, जिसमें मुकदमे की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई. अदालत ने कमिश्नर को निर्देश दिया कि वे चेन्नई में सभी पक्षकारों और उनके वकीलों की मौजूदगी में धोनी के साक्ष्य दर्ज करें.

धोनी ने हलफनामे में उपस्थिति का समय बताया

करीब एक दशक से लंबित यह मामला इसलिए अटका रहा क्योंकि पक्षकार वर्षों से विभिन्न तरह की राहत मांगते रहे. हलफनामे में कहा गया है कि यह अनुरोध किसी भी देरी से बचने और निष्पक्ष एवं शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है. हलफनामे में धोनी ने स्पष्ट किया है कि वे 20 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच जांच और जिरह के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि स्थान और तारीखें सभी पक्षों की सुविधा के अनुसार तय होंगी. साथ ही उन्होंने अदालत को आश्वस्त किया कि वे मुकदमे और साक्ष्य रिकॉर्डिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में पूरा सहयोग करेंगे और दिए गए सभी निर्देशों का पालन करेंगे. 

कब हुआ था मामला

गौरतलब है कि 2013 का आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग और सट्टेबाजी विवाद लीग के इतिहास का बड़ा काला अध्याय माना जाता है. इस कांड में तीन खिलाड़ियों के नाम सामने आए थे और चेन्नई सुपर किंग्स व राजस्थान रॉयल्स को अपने शीर्ष अधिकारियों की संलिप्तता के चलते 2015 में दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. सीएसके 2016 और 2017 में आईपीएल में भाग नहीं ले सकी थी. हालांकि फिर बहाल किए जाने का बाद उसने दमदार वापसी की.  

ये भी पढ़ें:-

वॉर्नर ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, क्रिस गेल के क्लब में एंट्री, अब शोएब मलिक अगला निशाना

इस खिलाड़ी का करियर खत्म! BCCI ने रख दी ऐसी शर्त, पास हुए तभी मिलेगा मौका

263529 गेंद, विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में एक इंडियन और 60000+ फेंकने वाला भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >