विराट कोहली के 50वें शतक पर ‘God of Cricket’ सचिन तेंदुलकर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, ग्राउंड पर ऐसा था रिएक्शन

विराट कोहली ने आज क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ दिया और एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक 50 शतक बनाने का रिकाॅर्ड बनाया.

India vs New Zealand, 1st Semi-Final : विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम जब से मैदान में उतरी है, रनों की बरसात हो रही है और एक के बाद एक रिकाॅर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं.

विराट कोहली ने आज क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ दिया और एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक 50 शतक बनाने का रिकाॅर्ड बनाया. विराट कोहली ने अपने करियर में अब कुल 80 शतक बना लिए हैं. टेस्ट में उनके 29 शतक हैं, जबकि टी-20 में एक शतक है.

विराट कोहली ने जब 50वां शतक जड़ा और God of Cricket का रिकाॅर्ड तोड़ा तो सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम में खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उनके लिए तालियां बजाईं. सचिन के लिए भी यह बहुत अवसर था.

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा. वह भी विश्व कप के सेमीफाइनल में मेरे होम ग्राउंड पर, यह सोने पर सुहागा है.

सचिन तेंदुलकर ने पुरानी बातों को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा है कि जब मैं पहली बार आपसे ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ प्रैंक किया था, मेरे पैर छूने को लेकर लेकिन जल्दी ही, आपने मेरा दिल छू लिया. मैं बहुत खुश हूं कि वह लड़का आज ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है.

विराट कोहली ने भी अपने आदर्श और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का अभिवादन बैट को ग्राउंड में रखकर दोनों हाथ उठाकर झुक कर किया. यह एक ऐसा अवसर था जब दोनों बहुत ही खुश और भावुक भी थे.

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि उनके 50 शतक के रिकाॅर्ड को एक भारतीय विराट कोहली ने तोड़ा, जो उनको अपना आदर्श मानता है. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को एक साथ खेलने का मौका भी मिला है और 2011 विश्व कप की टीम का दोनों हिस्सा थेे.

सचिन तेंदुलकर ने अपने आदर्श सुनील गावस्कर का टेस्ट में 36 शतक का रिकाॅर्ड तोड़ा था, जो उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि थी. सुनील गावस्कर ने डाॅन ब्रेडमैन के 34 शतक के रिकाॅर्ड को तोड़ा था और विश्व के सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने थे.

Also Read: PHOTOS : सारा तेंदुलकर ने शेयर किया सचिन तेंदुलकर का ये पोस्ट और खुल गए कई राज…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >