263529 गेंद, विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में एक इंडियन और 60000+ फेंकने वाला भी

Most number of balls bowled top 5 bowlers world cricket : क्रिकेट में गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी लंबी उम्र और लगातार गेंदबाजी करने की क्षमता होती है. ऐसे ही इस खेल के दिग्गजों में शीर्ष 5 गेंदबाजों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,63,529 गेंदें फेंकी हैं.

Most number of balls bowled top 5 bowlers world cricket : क्रिकेट में तेज गेंदबाजी और स्पिन, दोनों ही खेल के अहम हिस्से हैं, लेकिन एक गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी लंबी उम्र और लगातार टीम के लिए गेंदबाजी करना होता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और टी20में गेंदबाजी करने के दौरान गेंदबाजों पर काफी शारीरिक और मानसिक दबाव रहता है. हाल ही में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर काफी चर्चाएं रही हैं. हालांकि उन्होंने पिछले कुछ सालों में टेस्ट मैचों में खूब ढेर सारी गेंदबाजी की है. लेकिन, कुछ दिग्गज ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गेंदें फेंककर रिकॉर्ड कायम किए हैं. आइए नजर डालते हैं उन शीर्ष पांच गेंदबाजों पर जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी20आई) में मिलकर 2,63,529 गेंदें फेंकीं हैं. (Most balls bowled in career in Tests+ODIs+T20Is)

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 63132

इंटरनेशनल क्रिकेट में स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन का करियर 1992 से 2011 तक फैला रहा. उन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, T20I) मिलाकर 495 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 63,132 गेंदें फेंकीं और 1,347 विकेट हासिल किए. उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी गेंदबाजी 9/51 रहा जबकि एक मैच गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ 16/220 रहा. 22.86 की अविश्वसनीय औसत, 2.92 की इकोनॉमी और 46.8 की स्ट्राइक रेट उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल गेंदबाज बनाती है. उनके नाम 77 बार पारी में पांच विकेट और 22 बार मैच में दस विकेट लेने का रिकॉर्ड है. (World Record for Most Balls bowled in International Cricket)

मुथैया मुरलीधरन.

मुरलीधरन के कंधों में ऐसी ताकत रही कि लगातार 19 साल तक खेले और इतनी गेंदें फेंक दी कि दूसरा नंबर का गेंदबाज भी 7000 गेंदों से ज्यादा पीछे हैं. दुनिया का कोई भी गेंदबाज 60,000 गेंदें फेंकने का आंकड़ा आज तक नहीं छू पाया. उनके नाम गेंदबाजी के और भी कई बड़े रिकॉर्ड हैं वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं, टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड उनके नाम हैं, वनडे में सबसे ज्यादा 534 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के पास है. इतना ही नहीं LBW, कैच, बोल्ड व स्टंप हर तरीके से सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब भी उन्हीं के नाम दर्ज है.

2. अनिल कुंबले (भारत) – 55,346 गेंदें

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लेग-स्पिनर अनिल कुंबले ने 1990 से 2008 के बीच 403 मैचों में 55,346 गेंदें फेंकीं और 956 विकेट अपने नाम किए. उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा पारी में 10/74 और मैच में 14/149 है. 30.09 की औसत, 3.11 की इकोनॉमी और 57.8 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने भारत को कई मैच जिताए. कुंबले के नाम 37 बार पारी में पांच और 8 बार मैच में दस विकेट हैं. उनके नाम एक टेस्ट मैच की एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है. 

अनिल कुंबले.

3. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 51,347 गेंदें 

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग-स्पिनर शेन वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 339 मैचों में 51,347 गेंदें डालकर 1,001 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ पारी गेंदबाजी 8/71 और मैच गेंदबाजी 12/128 रही. 25.51 की औसत और 2.98 की इकोनॉमी के साथ उन्होंने 38 बार पारी में पांच और 10 बार मैच में दस विकेट झटके. वॉर्न को दुनिया के सबसे घातक टेस्ट स्पिनरों में गिना जाता है. शेन वार्न के नाम पर बीती सेंचुरी की सबसे आकर्षक गेंद फेंकने का भी तमगा है. 

शेन वॉर्न.

4. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 50,043 गेंदें 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी के महारथी जेम्स एंडरसन ने 2002 से 2024 तक 401 मैच खेले और 50,043 गेंदें फेंकीं. उन्होंने अब तक 991 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा पारी में 7/42 और मैच में 11/71 है. 27.28 की औसत और 3.24 की इकोनॉमी के साथ एंडरसन आधुनिक युग के सबसे लंबे समय तक खेलने वाले तेज गेंदबाजों में शुमार हैं. उनके नाम 34 बार पारी में पांच और 3 बार मैच में दस विकेट लेने का रिकॉर्ड है. वे टॉप 5 में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं.

जेम्स एंडरसन.

5. डेनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड) – 43,661 गेंदें 

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर डेनियल वेटोरी ने 1997 से 2015 तक 442 मैचों में 43,661 गेंदें फेंकीं और 705 विकेट झटके. उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा पारी में 7/87 और मैच में 12/149 है. 32.42 की औसत, 3.14 की इकोनॉमी और 61.9 की स्ट्राइक रेट के साथ वेटोरी को उनकी निरंतरता और किफायती गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. 

डेनियल वेटोरी.

ये भी पढ़ें:-

मैच है या मजाक! 50 ओवर का मुकाबला केवल 5 गेंद में समाप्त, इस टीम ने विश्व क्रिकेट में मचाई सनसनी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का खास प्लान, NCA में चल रही विशेष ट्रेनिंग, रोहित-विराट के संन्यास से है संबंध!

8 साल में 5 बच्चों का पिता बने रोनाल्डो ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >