गलत मत समझिए, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज…, मोईन अली ने छेड़ी नई बहस, बयान से पड़ोसियों में उबाल

Pakistani Pacers: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की तमाम असफलताओं में उसके गेंदबाजों का बुरा प्रदर्शन भी एक कारक रहा. मोईन अली ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पाक की इसी कमजोरी को ध्यान में रखते हुए बयान दिया है.

Pakistani Pacers: बड़े अरमानों से आईसीसी के एक बड़े इवेंट को होस्ट करने के लिए पाकिस्तान ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया. 1996 के बाद पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट को आयोजित करना बेहद बुरा अनुभव साबित हुआ. वह 2009 के बाद पहली होस्ट टीम बनी जो लीग स्टेज में ही बाहर हो गई. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत से हार का सामना करना पड़ा तो बांग्लादेश के साथ मैच बारिश के कारण धुल गया. यानी वह बिना कोई मैच जीते मिनी विश्वकप से बाहर हुआ. इससे बड़ी दुर्गति तब हुई जब ट्रॉफी समारोह के दौरान मंच पर किसी पाकिस्तानी अधिकारी को नहीं बुलाया गया. हर पहलू ने पाकिस्तान क्रिकेट की तैयारी और रणनीति पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए. अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने हाल ही में समाप्त हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उसकी तेज गेंदबाजी इकाई पर सवाल उठाए हैं. Pakistan Cricket.

मोईन अली (Moin Ali) ने चर्चा छेड़ी है कि क्या पाकिस्तान सच में विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने लायक है. इंग्लैंड के ही उनके साथी खिलाड़ी आदिल राशिद के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान मोईन अली ने यह बयान दिया, जिसने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. बातचीत के दौरान, मोईन अली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ की प्रतिभा को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिनना सही नहीं होगा.

“अच्छे हैं, लेकिन सर्वश्रेष्ठ नहीं”– मोइन अली

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोइन अली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की क्षमताओं को लेकर एक बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अपने गेंदबाजों को हद से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है. मोइन अली ने कहा, “पाकिस्तान को लगता है कि उनके पास दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. वे अच्छे हैं, लेकिन सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं. अगर आप हाल के मैचों को देखें, तो इन गेंदबाजों ने कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है जिससे उन्हें दुनिया के टॉप बॉलर्स में रखा जाए.” उन्होंने कहा, “नसीम शाह, शाहीन और हारिस राउफ बहुत अच्छे हैं, मुझे गलत मत समझिए. हम यह नहीं कह रहे हैं कि वे बुरे हैं, लेकिन वे सर्वश्रेष्ठ भी नहीं हैं.”

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी गेंदबाजों का फ्लॉप शो

नसीम शाह की गेंदबाजी भी साधारण रही. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि भारत के खिलाफ 8 ओवर में 37 रन देकर कोई विकेट नहीं झटका. शाहीन शाह अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 68 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके. भारत के खिलाफ भले ही उन्होंने दो विकेट लिए, लेकिन 8 ओवर में 74 रन खर्च कर दिए. हारिस रउफ की गेंदबाजी सबसे अधिक महंगी साबित हुई. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 83 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि भारत के खिलाफ 7 ओवर में 52 रन देकर खाली हाथ लौटे. मोईन अली के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तमाम पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने आवाज उठाई है.

पाकिस्तान टीम के लिए आगे की चुनौती

चैंपियंस ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तानी टीम में काफी फेरबदल हुए हैं. टी20 टीम की कमान मोहम्मद रिजवान से छीन ली गई है. बाबर आजम भी उस टीम का हिस्सा नहीं हैं. पाक टीम 16 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ टी20 टीम का हिस्सा होंगे, जबकि नसीम शाह वनडे टीम में खेलेंगे. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इस बार अपनी आलोचनाओं का जवाब प्रदर्शन से दे पाते हैं या फिर एक बार फिर टीम की रणनीति पर सवाल उठते हैं.

2005 में जहीर खान को स्टेडियम में मिला प्रेम प्रस्ताव, 20 साल बाद फिर बना मोमेंट, वायरल हुई तस्वीर

इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही रहेंगे कप्तान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, BCCI सूत्र ने भी की पुष्टि

पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >