Mohammed Shami Daughter: शमी की बेटी ने खेली होली, भड़के मौलाना; बताया शरीयत के खिलाफ

Mohammed Shami Daughter: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर अटैक करने के बाद बरेली के मौलाना ने अब उनकी बेटी आयरा पर निशाना साधा है. शमी की बेटी की बस इतनी गलती थी कि उसने होली खेल ली. बस क्या था धर्म के ठेकेदारों ने उसपर हमला करना शुरू कर दिया.

Mohammed Shami Daughter: रमजान में मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी के ‘एनर्जी ड्रिंक’ पीने पर विवादास्पद बयान देने वाले स्वयंभू धर्मगुरु और ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अब शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताते हुए इसे शरीयत के खिलाफ करार दिया है.

होली खेलना शरीयत के खिलाफ: रजवी

रजवी ने शनिवार देर शाम जारी एक वीडियो में कहा कि शमी की बेटी आयरा का होली खेलना शरीयत के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि वह छोटी बच्ची है, अगर वह बिना समझे होली खेलती है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर वह समझदार है और फिर भी होली खेलती है तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा. रजवी ने यह भी कहा कि उन्होंने शमी को पहले भी नसीहत दी थी, लेकिन उसके बावजूद उनकी बेटी का होली खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. उन्होंने कहा, “मैंने शमी समेत सभी परिजनों से अपील की है कि जो भी शरीयत में नहीं है, उसे अपने बच्चों को न करने दें. होली हिंदुओं का बहुत बड़ा त्योहार है. लेकिन, मुसलमानों को होली खेलने से बचना चाहिए. क्योंकि, अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली खेलता है, तो वह गुनाह है.”

Mohammed-shami-daughter-played-holi-

रजवी ने एनर्जी ड्रिंक पीने पर शमी पर बोला था हमला

रजवी ने इससे पहले छह मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीने को लेकर शमी पर निशाना साधा था और उन्हें रोजा नहीं रहने पर गुनहगार और शरीयत की नजर में मुजरिम करार दिया था. उन्होंने कहा था, “क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन मोहम्मद शमी को अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए. मैं शमी को सलाह देता हूं कि वह शरीयत के नियमों का पालन करें और अपने धर्म के प्रति जिम्मेदार रहें.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >