शर्म, अफसोस, फक्र…; मोहम्मद रिजवान ने तोड़ी चुप्पी, अंग्रेजी के बवाल पर दिया जवाब, देखें Video

PSL Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अंग्रेजी न आने को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षा पूरी न कर पाने का अफसोस है, लेकिन अंग्रेजी न बोल पाने की कोई शर्म नहीं है. रिजवान ने साफ किया कि पाकिस्तान ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए चुना है, न कि अंग्रेजी बोलने के लिए. पीएसएल के शुरू होने से पहले रिजवान ने प्रेस कांफ्रेंस में इस पर अपनी बात रखी. Mohammad Rizwan responded on Speaking English

PSL Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कप्तान मोहम्मद रिजवान, जो अक्सर अपनी अंग्रेजी बोलने की शैली को लेकर आलोचना और ट्रोलिंग का शिकार होते हैं. उनका विन है या लर्न है, जवाब भी बड़ा प्रसिद्ध हुआ था. उन्होंने अब ट्रोलर्स को एक सटीक और ईमानदार जवाब दिया है. रिजवान ने माना कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती, इसका उन्हें अफसोस है क्योंकि उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की, लेकिन इस बात को लेकर उन्हें कोई शर्म नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए चुना है, न कि अंग्रेजी बोलने के लिए. मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान रिजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही, जहां वह लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी इंटरव्यू क्लिप्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे थे. ट्रोल्स ने उन्हें अंग्रेजी न बोल पाने को लेकर खूब निशाना बनाया.

PSL के शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में रिजवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिजवान कह रहे हैं, “मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मुझे इस बात का फक्र है कि मैं जो कहता हूं दिल से कहता हूं. मुझे इंग्लिश नहीं आती. मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की, इसलिए मुझे अंग्रेजी नहीं आती. लेकिन मुझे इस बात की शर्म नहीं है कि मैं पाकिस्तान का कप्तान होते हुए अंग्रेजी नहीं बोल सकता.” रिजवान ने आगे कहा, “पाकिस्तान ने मुझसे अंग्रेजी नहीं मांगी, अगर वो चाहता तो मैं प्रोफेसर बनता, अंग्रेजी सीखता और फिर लौटता. लेकिन पाकिस्तान मुझसे क्रिकेट चाहता है, न कि अंग्रेजी.” Mohammad Rizwan responded on Speaking English

रिजवान ने इसके बाद टीम की हालिया खराब फॉर्म की भी चर्चा की और कहा कि पाकिस्तान को एक समय एशियाई दिग्गज माना जाता था, लेकिन अब टीम अपने ही अतीत की परछाई बन गई है. आईसीसी टूर्नामेंट्स में खराब प्रदर्शन के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की घरेलू ज़मीन पर बड़ी किरकिरी हुई. पहले ही दौर में न्यूज़ीलैंड और भारत से हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इसके बाद पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड का दौरा किया, जहां उन्हें 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलने थे. अगले दो विश्व कप (2026 और 2027) को ध्यान में रखते हुए कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया, लेकिन टी20 सीरीज में टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. वनडे में रिजवान और बाबर आज़म की वापसी के बावजूद टीम की किस्मत नहीं बदली और एक युवा न्यूज़ीलैंड टीम ने उन्हें 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर टीम को फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की तीखी आलोचना झेलनी पड़ी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजवान ने कहा, “टीम की आलोचना करना ठीक है, लेकिन हमें सुधार के तरीके भी बताएं. हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वसीम अकरम ने हमें सलाह दी थी. मैं उनसे और बात करना चाहता था, लेकिन समय नहीं मिल पाया.” उन्होंने यह भी कहा, “फैंस को गुस्सा होने का पूरा हक है क्योंकि वे हमें प्यार करते हैं. लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग ने पाकिस्तान को बहुत कुछ दिया है. अब वक्त है इस लीग का आनंद लेने का.”

खैर, इन सभी चीजों को भुलाकर मोहम्मद रिजवान अब अपना पूरा ध्यान पीएसएल में लगा रहे हैं. पीएसएल की शुरुआत शुक्रवार 11 अप्रैल को हो गई. अपने 10वें सीजन में इस बार पाकिस्तान की यह लीग 6 टीमों में बंटी है, जिसमें 30 लीग मैच खेले जाएंगे. फाइनल के लिए 18 मई की तारीख तय की गई है. 

‘पाताल लोक में पहुंच गई है सीएसके’, शर्मनाक हार के बाद दिग्गज ने ली चुटकी, सुझाई आगे की राह

जेम्स एंडरसन को मिलेगा इंग्लैंड का सबसे बड़ा सम्मान, क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाएगा ‘नाइटहुड’

LSG vs GT: लखनऊ की पिच का कैसा रहेगा मिजाज? बैटर्स या बॉलर कौन रहेगा हावी, जानें टीमों का हेड टू रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >