जिसकी गेंद पर लगाए 5 छक्के, उसके पिता की मौत की खबर सुनकर मोहम्मद नबी को नहीं हुआ भरोसा, तुरंत दिया ये मैसेज

Mohammad Nabi on Dunith Wellalage’s Father Death: अफगानिस्तान ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने दुनिथ वेल्लालागे के पिता के अचानक निधन पर गहरा शोक जताया. नबी ने 22 गेंदों में 60 रन ठोककर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वेल्लालगे के ओवर में पांच छक्के शामिल थे. हालांकि श्रीलंका 6 विकेट से जीता, लेकिन यह दुखद खबर सब पर भारी पड़ी.

Mohammad Nabi on Dunith Wellalage’s Father Death: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्‍मद नबी को बहुत झटका लगा, जब उन्हें श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के पिता के अचानक निधन की खबर मिली. अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ी नबी ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने केवल 22 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें वेल्लालागे द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में पांच छक्के शामिल थे. हालांकि श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच को अपने नाम किया. लेकिन नबी के हीरोइक प्रदर्शन और श्रीलंका की जीत पर यह दुखद खबर भारी पड़ गई. मोहम्‍मद नबी ने वेल्लागे के पिता के अचानक निधन पर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं

मैच के बाद पत्रकारों ने मोहम्मद नबी को यह जानकारी दी. स्टेडियम से सामने आए वीडियो में दिखता है कि अफगानिस्तान के ऑलराउंडर हैरान थे. जब रिपोर्टर्स ने मोहम्‍मद नबी को दुखद खबर दी- उस समय की बातचीत कुछ ऐसी रही-

रिपोर्टर: दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया.

नबी: पिता? कैसे?

रिपोर्टर: हर्ट अटैक. मैच के ठीक बाद.

नबी: सच में? हर्ट अटैक!

रिपोर्टर: यह खबर मैच के बीच में पता चली. लेकिन उनको मैच के बाद बताया गया.

नबी: हर्ट अटैक?

रिपोर्टर: हां.

कुछ ही समय बाद, नबी ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएँ प्रकट की और लिखा, “दुनिथ वेल्लालागे और उनके परिवार को उनके प्रिय पिता के निधन पर दिल से संवेदनाएँ. मजबूत रहें, भाई,” साथ में उन्होंने युवा स्पिनर की अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की.

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. इस लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने 8 गेंदें शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत ने श्रीलंका को ग्रुप बी में शीर्ष स्थान दिलाया और सुपर फोर चरण में जगह पक्की की. अब श्रीलंका शनिवार, 20 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना करेंगे. 22 वर्षीय वेल्लालागे के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा. उन्हें अपने पिता सुरंगा वेल्लालागे के निधन की खबर मैच के बाद ही पता चली. अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ आगामी मैचों को देखते हुए, उनकी भागीदारी पर संशय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:-

3-4 मैच खेल सकता था… इंग्लैंड दौरे पर इग्नोर किए जाने पर कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, गौतम गंभीर पर कही ये बात

दुबई नहीं ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगी टीम इंडिया, जानें कैसा है इस पिच का रिकॉर्ड और मिजाज

टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, इस लीग में मेन इन ब्लू का बनेंगे हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >