उसने गलत नहीं किया, इसलिए जवाब दो…, गिल बने उपकप्तान तो मोहम्मद कैफ ने इसके लिए मांगा स्पष्टीकरण

Mohammad Kaif on Axar Patel Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए घोषित भारतीय टीम पर सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा विवाद अक्षर पटेल से उपकप्तानी छीनकर शुभमन गिल को देने का है. पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का कहना है कि अक्षर ने कोई गलती नहीं की, इसलिए चयनकर्ताओं को उन्हें स्पष्ट कारण बताना चाहिए.

Mohammad Kaif on Axar Patel Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. बीसीसीआई ने मंगलवार को 15 सदस्यीय दल की घोषणा की. टी20 फॉर्मेट में लंबे समय बाद मल्टी टीम टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है. कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखे जाने पर सवाल उठाए गए हैं, जबकि कुछ पद छीनने पर भी आवाजें उठ रही हैं. इसमें से बड़ा प्रश्न है कि अक्षर पटेल को हटाकर शुभमन गिल को क्यों कप्तान बनाया गया. पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि अक्षर पटेल को एक स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए. ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने पटेल के साथ ऐसा क्यों किया, उन्होंने कोई गलती नहीं की. 

इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत के कप्तान थे, जबकि अक्षर पटेल उनके डिप्टी. लेकिन एशिया कप में यह अहम जिम्मेदारी अब गिल को सौंप दी गई है. 44 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए. कैफ ने एक्स पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि अक्षर पटेल को उपकप्तानी से हटाए जाने से पहले ही बता दिया गया होगा. उन्हें इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नहीं मिली होगी. अक्षर ने कुछ भी गलत नहीं किया था. इसलिए उन्हें स्पष्टीकरण मिलना चाहिए.”

शुभमन गिल अब भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं. हालांकि एक साल से ज्यादा समय बाद वे भारत की टी20 टीम में लौटे हैं. उन्होंने आखिरी बार 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला था. हालांकि, उन्हें टीम से कभी बाहर नहीं किया गया था, बल्कि टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए फिट रखने के लिए आराम दिया गया था. गिल पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उपकप्तान थे और अक्षर को केवल उनकी गैरमौजूदगी में यह भूमिका मिली थी. टी20 विश्वकप में उनके शानदार प्रदर्शनों को देखते हुए उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई थी, लेकिन बाद में यह भूमिका उनसे ले ली गई. माना जा रहा है कि गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाने के पीछे चयनकर्ताओं की सोच यह है कि भारतीय क्रिकेट आगे चलकर सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान रखने की नीति को बरकरार रखना चाहता है.

अक्षर पटेल.

अक्षर पटेल ने अब तक 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 535 रन बनाए और 71 विकेट लिए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. हालांकि, उनकी कप्तानी में इस साल टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी. अक्षर पटेल ने अपने शानदार खेल से भारतीय टीम में एक मजबूत जगह बनाई है. 2024 टी20 विश्व कप में उन्होंने टीम की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जहां उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. तो फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 31 गेंदों पर 47 रन की तूफानी पारी खेली और ट्रिस्टन स्टब्स का महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख बदलने में मदद की. 

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप के लिए नजरअंदाज श्रेयस अय्यर के लिए बना मौका, भारतीय टीम में वापसी के लिए बस करना होगा ये काम

पहली पसंद नहीं थे शुभमन गिल, फिर उपकप्तान क्यों बनाया? कहीं गंभीर और BCCI का प्लान ये तो नहीं

जुआ और सट्टेबाजी! पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज, कठोर कार्रवाई की उठी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >