‘रोहित शर्मा कब तक रहेंगे? शुभमन गिल तैयार हैं’, वनडे कप्तानी को लेकर मोहम्मद कैफ का दावा

Mohammad Kaif on Indian ODI Captaincy for Shubman Gill : इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल ने शांत और संतुलित नेतृत्व से टीम को बराबरी पर सीरीज दिलाई. मोहम्मद कैफ का मानना है कि गिल व्हाइट-बॉल कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कैफ ने रोहित शर्मा के बाद वनडे टीम की कमान गिल को सौंपने की बात रखी.

Mohammad Kaif on Indian ODI Captaincy for Shubman Gill : इंग्लैंड दौरे के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान किया गया, तो 25 साल के शुभमन गिल पर भरोसा जताया गया. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना टीम कैसा परफॉर्म करेगी, इस पर सभी को संशय था, लेकिन गिल के शांत और संतुलित नेतृत्व दिखा दिया कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है. रणनीतिक फैसलों से कठिन हालात में टीम को संभाला और उनकी कप्तानी ने भारतीय टीम में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरा. एक कठिन दौरे पर सीरज को बराबरी पर समाप्त किया. अब उन्हें भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने पर भी चर्चा जोरों पर चलने लगी है, क्योंकि रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ कब तक रहेंगे? पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हरी झंडी दे दी है कि जब भी रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ेंगे, गिल व्हाइट-बॉल कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं.

इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड में भारतीय टीम की अगुवाई को लेकर शुभमन गिल पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन बीते कुछ हफ्तों में जो हुआ, वह आधुनिक युग की बेहतरीन टेस्ट सीरीज में से एक बन गई. अपने पहले ही कार्यकाल में भारत को 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई. कैफ ने अब गिल को वनडे कप्तानी भी देने की वकालत की है, खासकर तब जब रोहित के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. 

रोहित कब तक रहेंगे कप्तान?

कैफ ने शुभमन गिल को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “उन्हें वनडे की कप्तानी भी मिलेगी क्योंकि हमें नहीं पता कि रोहित शर्मा कितने समय तक कप्तान रहेंगे. गिल तैयार हैं कप्तानी संभालने के लिए. वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में रन बनाते हैं. उन्होंने यहां टेस्ट में कप्तानी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और फ्रंट से लीड किया.” उन्होंने आगे कहा, “जब आप युवा टीम के साथ जाते हैं, तो आपको दो काम करने होते हैं, बल्ले से रन बनाना और कप्तान के तौर पर अच्छा करना. यह उनके लिए शानदार दौरा रहा.”

कैफ ने आगे कहा, “शुभमन गिल ने इस सीरीज में कप्तान के तौर पर दोनों हाथों से मौके बनाए. जब उन्हें कप्तान बनाया गया, तो उनके टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए कई सवाल उठे कि उन्हें कप्तान क्यों बनाया गया. एक युवा कप्तान, दबाव में युवा टीम के साथ इंग्लैंड पहुंचा. उन्होंने बल्ले से जवाब दिया और एक समय ऐसा भी आया जब उनकी तुलना सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से की जाने लगी. बल्ले से इतनी शानदार वापसी रही.”

गिल ने खुद को किया साबित

वनडे अब एकमात्र फॉर्मेट है जिसमें रोहित शर्मा सक्रिय हैं. उन्होंने जून 2024 में बारबाडोस में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. आईपीएल 2025 के दौरान ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा से ठीक पहले, रोहित ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से भी चौंकाने वाला संन्यास ले लिया. हालांकि रोहित के वनडे भविष्य को लेकर अटकलें जारी हैं, वहीं कई अनुभवी दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए, इंग्लैंड के हाई-प्रोफाइल दौरे के लिए गिल को टेस्ट कप्तान बनाना, सभी के लिए हैरानी भरा फैसला था. यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के समर्थन के बावजूद संदेह की आवाजें थमी नहीं थीं. लेकिन इन 25 दिनों और 5 टेस्ट मैचों के बाद शुभमन गिल ने अपनी दावेदारी स्थापित कर दी है.  

ये भी पढ़ें:-

कुत्ता, बिल्ली या सांप नहीं, लॉर्ड्स में पहुंची लोमड़ी, पूरे मैदान में लगाया चक्कर, देखें वीडियो

Asia Cup 2025: भारत का संभावित स्क्वॉड, 18 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकता है BCCI, इन 9 का बाहर होना तय

इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की बल्लेबाजी में क्या खास था? सचिन तेंदुलकर ने बताई ये बारीक बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >