ट्रेंट बोल्ट ने गेंद ही नहीं बल्ले से भी मचाई तबाही, अंतिम ओवरों में दनादन छक्के मारकर दिलाई जीत

MLC 2025 Trent Boult shines in SF Unicorns vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट 2025 में ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी जलवा दिखाया. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ एलिमिनेटर में बोल्ट ने 22 रनों की अहम पारी खेली और MI न्यूयॉर्क को 2 विकेट से जीत दिलाई. 132 रनों का लक्ष्य टीम ने 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

MLC 2025 Trent Boult shines in SF Unicorns vs MI New York: टी20 क्रिकेट में डेथ ओवर्स के शानदार गेंदबाज के तौर पर मशहूर ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में बल्ले से भी कमाल दिखाया. मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को 132 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 3 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. शुरुआत में टीम ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 37 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद मैच में कई उतार-चढ़ाव आए. अंत में ट्रेंट बोल्ट ने 22 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. 

मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया. वहीं बैटिंग करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें ओवर में लगातार झटके लगे और 16 रन पर ही उसके 5 विकेट पवेलियन लौट चुके थे. गेंदबाजी में भी बोल्ट और केनजिगे ने यूनिकॉर्न्स की शुरुआत बिगाड़ दी थी. केनजिगे ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट किया, जबकि बोल्ट ने टिम सीफर्ट और फिर लगातार दो गेंदों पर जैक फ्रेजर-मकगर्क और हसन खान को आउट किया. वहीं सैन फ्रांसिस्को की ओर से जेवियर बार्टलेट ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें कोई खास सहयोग नहीं मिला और टीम 19.3 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. एमआई न्यूयॉर्क की ओर से रुषिल उगर्कर ने 3 विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने 2 और केनजिगे ने 2 विकेट लिए.

हसन खान और मैथ्यू शॉर्ट ने कराई यूनिकॉर्न्स की वापसी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत बढ़िया रही. मोनांक पटेल और क्विंटन डिकॉक ने 43 रन की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद न्यूयॉर्क ने लगातार विकेट गंवाए. मैथ्यू शॉर्ट और हसन खान ने घातक गेंदबाजी से न्यूयॉर्क को पस्त कर दिया. टी20 के अनुभवी कीरोन पोलार्ड भी कुछ खास नहीं कर सके और जेवियर बार्टलेट ने उन्हें आउट कर दिया. वहीं, हसन खान ने जबरदस्त ओवर डाले और एक ही ओवर में ब्रेसवेल और हीथ रिचर्ड्स को आउट किया. फिर अपने अगले ओवर में तजिंदर सिंह और ट्रिस्टन लूस को भी चलता कर दिया. एमआई न्यूयॉर्क का स्कोर 108/8 हो गया था और जीत के लिए 24 रन बाकी थे.

ट्रेंट बोल्ट बने संकटमोचक

इसी मुश्किल स्थिति में ट्रेंट बोल्ट ने नौवें विकेट के लिए नॉस्थुश केनजिगे के साथ अहम साझेदारी की, आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी और बैटिंग क्रीज पर बोल्ट थे. उन्होंने पहली गेंद पर दो रन लिए और अगली दो गेदों पर उन्होंने 2 छक्के जड़कर सारा दबाव गायब कर दिया. मैच आखिरी ओवर तक गया, जब 6 गेंद पर 4 रन की जरूरत थी. यहां पर न्यूयॉर्क के दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए तीन गेंदों पर 4 रन बनाकर मैच जीत लिया. ट्रेंट बोल्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. एमआई न्यूयॉर्क अब शुक्रवार को टेक्सास सुपर किंग्स से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी.

इटली ने इस टीम को हराकर किया उलटफेर, पहली बार टी20 वर्ल्डकप क्वालिफाई करने के नजदीक पहुंची

Wimbledon: जोकोविक ने तोड़ा फेडरर का रिकॉर्ड, लेकिन सेमीफाइनल में आसान नहीं सफर; सिनर के खिलाफ ऐसा है आंकड़ा

आमने-सामने आ गए शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, तिरछी नजरों से ताकते दिखे कैप्टन! वायरल हुआ Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >