गेंद है या गाइडेड मिसाइल! 100वें टेस्ट मैच में स्टार्क ने करिश्माई गेंद से तोड़ा ब्रेट ली का रिकॉर्ड

Mitchell Starc breaks Brett Lee’s Record: अपने 100वें इंटरनेशनल टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ा. गुलाबी गेंद से वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केवलन एंडरसन को क्लीन बोल्ड कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 225 रन पर ढेर कर दिया.

Mitchell Starc breaks Brett Lee’s Record: अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने फिर से अपना जलवा बिखेरा. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले स्टार्क 16वें खिलाड़ी बन गए हैं. अगर उन्हें मौजूदा दौर में नई गेंद का बादशाह कहा जाए, तो शायह सही होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुलाबी गेंद से उन्हें ऐसी गेंद फेंकी, जिसका बल्लेबाज को पता भी नहीं चला और गेंद इतना घूमी कि तीसरा स्टंप ले उड़ी. इस एकमात्र विकेट के जरिए उन्होंने ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन रात के तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने भी कमाल की गेंदबाजी की. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी में केवलन एंडरसन को बोल्ड कर अपना पहला विकेट लिया. इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्रेट ली को पीछे छोड़ते हुए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए. स्टार्क के अब 383 पारियों में 719 विकेट हो चुके हैं, जबकि ब्रेट ली ने 392 पारियों में 718 विकेट हासिल किए थे. इस लिस्ट में शीर्ष पर शेन वॉर्न हैं, जिनके नाम 463 पारियों में 999 विकेट दर्ज हैं. ग्लेन मैक्ग्रा 492 पारियों में 948 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया के टॉप विकेट टेकर

शेन वॉर्न- 999 विकेट (463 पारियां, 1 मैच ICC के लिए)

ग्लेन मैक्ग्रा- 948 विकेट (492 पारियां, 1 मैच ICC के लिए)

मिचेल स्टार्क- 719 विकेट (383 पारियां)

ब्रेट ली- 718 विकेट (392 पारियां)

WI vs AUS टेस्ट मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सैम कोन्सटास (17) का विकेट गंवाकर लंच तक एक विकेट पर 50 रन बनाए. उन्हें ग्रीव्स ने पगबाधा किया. दूसरे सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (23) और कैमरन ग्रीन (46) के विकेट गंवाकर स्कोर तीन विकेट पर 138 रन तक पहुंचाया. ख्वाजा को जोसेफ ने विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया जबकि ग्रीन को सील्स ने बोल्ड किया.

तीसरा सत्र हालांकि वेस्टइंडीज के नाम रहा और उसके गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सात विकेट 68 रन पर चटकाए. स्टीव स्मिथ 48 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे. शमार जोसेफ की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को बेहद कम स्कोर पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम शमार जोसेफ (33 रन पर चार विकेट), जस्टिन ग्रीव्स (56 रन पर तीन विकेट) और जेडन सील्स (59 उन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 70.3 ओवर में 225 रन पर सिमट गई.

वेस्टइंडीज ने एकमात्र विकेट केवलोन एंडरसन (03) का गंवाया. दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग आठ जबकि कप्तान रोस्टन चेज तीन रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से पीछे है.

वैभव हुए फ्लॉप तो आयुष म्हात्रे ने जड़ा शतक, टेस्ट मैच में भी टी20 वाले गुण, टीम इंडिया एक ही दिन में जड़े 450 रन

सुपरवूमन! राधा यादव की हवा में गोताखोरी, उड़कर लिया हैरान करने वाला कैच, देखें वीडियो

‘फॉर्मूला रेसिंग वाली ट्रेनिंग ली है’, केएल राहुल ने खोला राज, जानें आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >