प्रभसिमरन और उमरजई की ताबड़‍तोड़ बल्लेबाजी, पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रन का टारगेट

MI vs PBKS, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हिमाचल के धर्मशाला में खेला जा रहा है.

MI vs PBKS, IPL 2026: प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई की ताबड़‍तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 200 रन का स्कोर बनाया. मुंबई के सामने 201 रन का टारगेट है. प्रभसिमरन ने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाया. जबकि उमरजई ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 38 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में उमरजई ने 17 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के जमाए.

प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद और जेवियर बार्टलेट ने भी खेली तूफानी पारी

पंजाब की ओर से जेवियर बार्टलेट, प्रियांश आर्य और विष्णु विनोद ने भी तूफानी पारी खेली. प्रियांश आर्य ने 4 चौकों की मदद से 17 गेंदों में 22 रन, विष्णु विनोद ने 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रन बनाए. जबकि जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए. कूपर कॉनॉली ने 22 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 4 रन बनारक आउट हो गए.

मुंबई की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग

मुंबई इंडियंस ने आज खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 7 गेंदबाजों को अटैक पर लगाया. शार्दुल ठाकुर को छोड़कर सभी गेंदबाज बेअसर साबित हुए. ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि दीपक चाहर ने दो, दीपक चाहर और राज बाबा ने एक-एक विकेट लिए. कप्तान बुमराह 4 ओवर में 35 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. कॉर्बिन बॉश ने 4 ओवर में 42 रन दिए और केवल एक विकेट लिया. रघु शर्मा ने दो ओवर में 22 रन लुटाए. मुंबई ने 13 अतिरिक्त रन दिए. मुंबई की ओर से कई कैच ड्रॉप भी किए गए.

मुंबई की ओर से बुमराह कर रहे कप्तानी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई की ओर से आज के मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं. मुंबई की टीम में दो बदलाव किया गया है. नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रहे सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अल्लाह गजनफर इस मुकाबले के लिए मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं. पंजाब ने भी दो बदलाव करते हुए जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को एकादश में शामिल किया है.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा (कप्तान), रघु शर्मा.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट.
पंजाब किंग्स- विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.

सम्मान बचाने के लिए खेल रही मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम आज के मुकाबले में सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी है. क्योंकि टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. आईपीएल के पहले राउंड से ही बाहर होने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स शामिल है. दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले जीते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >