ENG vs NZ: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले इस सीरीज के पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में जैक क्रॉली और ओली पोप को शामिल नहीं किया गया है. वहीं जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं.
इस 15 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. बुधवार दोपहर को जारी इंग्लैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. इसमें टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे, तेज गेंदबाज सन्नी बेकर और विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स र्यू को शामिल किया गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन डकेट, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग.
रॉब के ने एक बयान में कहा कि हमने ऐसी टीम चुनी है जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित हो चुके खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है. साथ ही ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो काउंटी क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और कुछ ऐसे युवा भी हैं जिनमें टेस्ट स्तर पर आगे चलकर बड़ा प्रदर्शन करने की जबरदस्त क्षमता है.”
24 मई से लगेगा इंग्लैंड का ट्रेनिंग कैंप
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 24 मई से शुरू होने वाले सप्ताह में लॉफबोरो में एक ट्रेनिंग कैंप के लिए सभी खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे। वहीं, दो खिलाड़ी रेहान अहमद और जेकब बेथेल आईपीएल में अपनी जिम्मेदारियों पूरी करने के बाद इंग्लैंड लौट आएंगे. रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं. वहीं जेकब बेथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: ICC Test Ranking में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की छलांग, पाकिस्तान पर जीत का मिला इनाम
