महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, अगले महीने से टूर्नामेंट की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट अगले महीने जून में इंग्लैंड में शुरू होगा.

महिला T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी सोफी मोलिन्यू संभालती नजर आएंगी. इससे पहले टीम की कमान एलिसा हीली के हाथों में थी. हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को इस स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. 

डर्सी ब्राउन को बाहर करने पर सेलेक्टर का बयान 

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को स्क्वॉड में शामिल नहीं कर चौंकाने वाला फैसला लिया है. इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता शॉन फ्लेगर ने कहा कि यह फैसला परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उन्होंने टीम में मौजूद सभी दाएं हाथ के गेंदबाजों को देखते हुए यह निर्णय लिया. वहीं, उनकी जगह टीम में बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लुसी हैमिल्टन को तरजीह दी गई है.

डर्सी ब्राउन का टी20 रिकॉर्ड

23 साल की इस तेज गेंदबाज के पास 41 टी20 मैचों का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने 34 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच इसी साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसी मुकाबले में लुसी हैमिल्टन ने डेब्यू किया था. हैमिल्टन 8 मई को 20 साल की हुई हैं. दिलचस्प बात यह है कि जन्मदिन के महज पांच दिन बाद ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिल गई.

हैमिल्टन की 2 महीने में चमका लक

बता दें कि हैमिल्टन ने इसी साल मार्च में अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया. उन्होंने मार्च 2026 में भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज़ में भी डेब्यू किया था.

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

सोफी मोलिन्यू (कप्तान), एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, निकोला कैरी, किम ग्राथ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोब लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वॉरेहम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

Ritu Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >