MI vs PBKS, IPL 2025: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, नंबर वन पर कब्जा, प्रियांश-इंग्लिस के सामने सूर्या की चमक फीकी

MI vs PBKS, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 69 वें मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच नंबर दो के लिए जंग थी, लेकिन उसमें पंजाब ने बाजी मार ली. 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पंजाब की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है. लेकिन पहला और दूसरा स्थान आरसीबी और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले से तय होगा. पंजाब ने मुंबई के 185 रन के लक्ष्य को 7 विकेट शेष रहते 18.3 ओवर में 187 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन का स्कोर बनाया था.

MI vs PBKS, IPL 2025: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. आईपीएल 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर कब्जा कर लिया. हालांकि नंबर वन और दो का फैसला आरसीबी और लखनऊ के बीच 27 मई को खेले जाने वाले मुकाबले से होगा. आरसीबी जीत जाती है, तो उसके भी 19 अंक हो जाएंगे, लेकिन जीतने से भर से काम नहीं बनेगा, बल्कि आरसीबी को बड़े अंतर से मैच को जीतना होगा. मुंबई इंडियंस का स्थान पक्का हो गया. चौथे नंबर पर रहते हुए मुंबई की टीम प्लेऑफ में जाएगी.

सूर्या पर भारे पड़े प्रियांश और इंग्लिस

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सूर्यकुमार यादव की 57 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया. लेकिन पंजाब ने प्रियांश आर्य (35 गेंद, 9 चौके और दो छक्के, 62 रन) और जोश इंग्लिस (42 गेंद, 73 रन- 9 चौके और 3 छक्के) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 18.3 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 187 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने किया निराश

मुंबई की ओर से सूर्या को छोड़कर सभी स्टार बल्लेबाजों ने निराश किया. ओपनर रिकेल्टन केवल 27 रन बनाकर आउट हुए, तो रोहित शर्मा भी मात्र 24 रन की पारी ही खेल पाए. हार्दिक पांड्या 26, नमन धीर 20 और विल जैक्स 17 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया. रही बात मुंबई के गेंदबाजों की, तो जसप्रीम बुमराह को छोड़कर सभी काफी महंगे साबित हुए. बुमराह ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट चटकाया. इसके अलावा मिशेल सेंटनर ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए. इन दोनों को छोड़कर सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >