World Cup 2023: मैक्सवेल और वॉर्नर के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया ने लगाई रिकॉड्स की झड़ी

1 / 1
World Cup 2023: मैक्सवेल और वॉर्नर के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया ने लगाई रिकॉड्स की झड़ी
फुल स्क्रीन में देखें

New Delhi: Australian players celebrate after winning their ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match against Netherlands by 309 runs, at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 25, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_25_2023_000327A)

मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाने के अलावा कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 12) के साथ सातवें विकेट के लिए 44 गेंद में 103 रन की साझेदारी की जिसमें कमिंस का योगदान सिर्फ आठ रन का था. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप पर छक्के जड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में बुधवार को दिल्ली नीदरलैंड को 309 रन से रौंद कर बड़ी जीत दर्ज की. ग्लेन मैक्सवेल की 44 गेंद में 106 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 399 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 21 ओवर में 90 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने चार विकेट लिये. नीदरलैंड के लिए विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

मैक्सवेल ने महज 40 गेंद में शतक पूरा कर विश्व कप के सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम के नाम था. उन्होंने इसी विश्व कप में इस दिल्ली में ही श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में शतक पूरा किया था. एकदिवसीय मैचों में यह चौथा सबसे तेज शतक है. यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (31 गेंद) के नाम है.

मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाने के अलावा कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 12) के साथ सातवें विकेट के लिए 44 गेंद में 103 रन की साझेदारी की जिसमें कमिंस का योगदान सिर्फ आठ रन का था. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप पर छक्के जड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. मैक्सवेल की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 131 रन बटोरे.

इससे पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद में 104 रन की पारी के दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाये. पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन बनाने वाले वार्नर का एकदिवसीय में यह 22वां शतक है.

वॉर्नर ने इस दौरान दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 118 गेंद में 132 रन जबकि तीसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ 76 गेंद में 84 रन की साझेदारी की. स्मिथ ने 68 गेंद में 71 रन की पारी के दौरान नौ चौका और एक छक्का जड़ा तो वही लाबुशेन ने 47 गेंद की आक्रामक पारी में सात चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाये.

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत

309 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली 2023

275- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, पर्थ 2015

257 – भारत बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007

257 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज , सिडनी 2015

256 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नामिबिया, पोटचेफस्ट्रूम 2003

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

ग्लैन मैक्सवेल – 40 गेंद, 2023

एडेन मार्कराम – 49 गेंद, 2023

विश्व कप में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

25 – मिचेल स्टार्क*

25-वसीम अकरम

18 – लसिथ मलिंगा

17 – मुथैया मुरलीधरन

15 – ग्लेन मैकग्राथ

विश्व कप में लगातार 4+ विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

3 – एडम जम्पा, 2023*

2 – गैरी गिल्मर, 1975

2 – शेन वार्न, 1999

2 – मिशेल जॉनसन, 2011

2 – ब्रेट ली, 2011

2 – मिचेल स्टार्क, 2019

वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

317 – भारत बनाम श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023

309 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली 2023

304 – ज़िम बनाम यूएई, हरारे, 2023

290 – न्यूजीलैंड बनाम आईआरई, एबरडीन 2008

275 – ऑस्ट्रेलिया बनाम एएफजी, पर्थ 2015 (डब्ल्यूसी)

वनडे में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक 4 विकेट

13 – शेन वार्न

12 – एडम ज़म्पा

इस वर्ष विश्व कप में सबसे छोटा स्कोर

90 – एनईडी बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, आज*

139 – एएफजी बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई

156 – एएफजी बनाम बीएएन, धर्मशाला

170 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट

71 – ग्लेन मैकग्राथ (39 मैट)

68 – मुथैया मुरलीधरन (40 मैट)

56 – मिचेल स्टार्क (23 मैट)*

56 – लसिथ मलिंगा (29 मैट)

55 – वसीम अकरम (38 मैट)

विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 4+ विकेट लेने वाले गेंदबाज

3 – मोहम्मद शमी (भारत, 2019)

3 – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान, 2011)

3 – एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया, 2023)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >