‘ऐसा लगा जैसे मौत को छू लिया’, मैथ्यू हेडेन का डरावना खुलासा, बताया जब भारत में आई मुश्किल

Matthew Hayden on IPL 2025 Suspension during India Pakistan Clash: 2025 आईपीएल को पाकिस्तान के साथ सीमा-पार तनाव के कारण 7 मई को धर्मशाला में दिल्ली-पंजाब मैच के दौरान निलंबित करना पड़ा. मैदान से दर्शकों को निकालना और खिलाड़ियों की सुरक्षा आईपीएल प्रबंधन की प्राथमिकता रही. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कमेंटेटर्स के दृष्टिकोण से इस घटनाक्रम का पर अपनी बात रखी.

Matthew Hayden on IPL 2025 Suspension: खेल, खिलाड़ी और इससे जुड़े सभी लोगों का ध्यान केवल प्रतियोगिता को बेहतर और उच्चतम स्तर तक ले जाने पर होता है, लेकिन व्यवधान आते ही रहते हैं. इसी तरह का व्यवधान भारत की सबसे प्रिय 2025 इंडियन प्रीमियर लीग में आया, जब इसे पाकिस्तान के साथ सीमा-पार तनाव के कारण कुछ समय के लिए निलंबित करना पड़ा. निलंबन की शुरुआत 7 मई को हुई, जब धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच 10.1 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा. मैदान से दर्शकों को निकालना और खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे जरूरी कार्य था, जिसे आईपीएल प्रबंधन ने बखूबी निभाया. हालांकि, खिलाड़ियों के लिए यह एक ट्रॉमैटिक अनुभव था, जिसकी झलक उनके बयानों में दिखी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बताया कि यह घटनाक्रम कमेंटेटर्स के लिए कैसे घटित हुआ.

पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों के कुछ बयान सामने आए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली भी शामिल हैं, जिनके पति मिचेल स्टार्क उस समय दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. अब इसे लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने खुलासा किया है. हेडन ने ऑल ओवर बार द क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, “मैं मुंबई से रातभर की फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचा था क्योंकि पंजाब के घरेलू मैदान (उस मैच के लिए) धर्मशाला के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी. धर्मशाला का मैदान शानदार है. लेकिन जब मैं दिल्ली पहुंचा तो हवाई अड्डा बंद था. यह वही समय था जब पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ की थी और हम आसमान में उड़ते ड्रोन, ग्राउंड-टू-एयर मिसाइलों को निशाना बनाते देख रहे थे. माहौल बेहद भयावह था. हमें कार से चंडीगढ़ होते हुए धर्मशाला जाना पड़ा. यह करीब 11 से 12 घंटे की यात्रा थी. जब तक हम मैदान पर पहुंचे, हमें बताया गया कि मैच शुरू होने वाला है.” (Matthew Hayden on IPL 2025 Suspension during India Pakistan Clash)

पहली असामान्यता तब दिखी जब स्टेडियम की लाइटें बंद हो गईं. शुरुआत में यह ऑन-एयर एक तकनीकी समस्या लगी, लेकिन धीरे-धीरे पूरा स्टेडियम अंधेरे में डूब गया और खबरें आईं कि ड्रोन हमले की आशंका के चलते मैदान को खाली कराया जा रहा है. उस दौरान भारत के कई बड़े शहरों में ब्लैकआउट ड्रिल की गई थी.

हेडन ने बताया कि मैच से पहले कमेंटेटर्स को चेतावनी दी गई थी कि अगर लाइटें बंद होती हैं तो यह तकनीकी खराबी नहीं होगी. “लेकिन मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले हमें सुरक्षा संदेश दिया गया कि अगर लाइट टावर बंद हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि मैदान की सुरक्षा भंग हो गई है और इमरजेंसी इवैक्यूएशन की प्रक्रिया शुरू होगी.”

हेडन ने आगे कहा, “मैं ऑन-एयर मजाकिया अंदाज में बात कर ही रहा था कि पहला लाइट टावर बंद हो गया. मैंने दर्शकों को इसकी जानकारी दी. इसके तुरंत बाद दूसरा टावर भी बंद हो गया. अगले ही पल सुरक्षा कर्मी तेजी से पहुंचे. मैंने माइक बीच में ही छोड़ दिया और हमें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया.” उन्होंने कहा उस समय ऐसा लगा जैसे मौत को छू लिया. सच में.

7 मई को मैच को रोके जाने के बाद खाली मैदान. तस्वीर- सोशल मीडिया.

हेडन ने कहा कि आईपीएल एक महान सर्वाइवर रहा है क्योंकि इसने अपने इतिहास में कई गंभीर परिस्थितियों को पार किया है. “यह एक बेहतरीन सर्वाइवर है और भारत के लिए ऐतिहासिक रूप से कठिन घटनाओं के बीच भी यह चला है. दूसरे सीजन में चुनावों के कारण इसे दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट करना पड़ा. कोविड आया और फिर हम इसे दुबई व मध्य पूर्व में खेलते रहे, लेकिन यह टूर्नामेंट फिर भी जारी रहा.”

आईपीएल में 7 मई को आया व्यवधान 17 मई को समाप्त हुआ. 10 दिन के विलंब के कारण आईपीएल 3 जून को समाप्त हुआ. पिछले 18 साल से खिताब को तरस रही आरसीबी ने पहली बार चैंपियन बनने का सूखा समाप्त किया. हेडेन का बात बिल्कुल सही है, कितने ही व्यवधान आए, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा चलायमान रही है.

ये भी पढ़ें:-

‘मेरा नाम लिया तो केस कर दूंगा’, युवराज सिंह एंड कंपनी के ‘तमाचे’ से तिलमिलाया पाकिस्तान

‘दुर्भाग्य से जो वह करते हैं…’ क्या बुमराह को वॉइट बॉल क्रिकेट छोड़ देनी चाहिए? ग्लेन मैक्ग्रा ने दी ये सलाह

प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई जो रूट के साथ ऑन-फील्ड बहस की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >