मैथ्यू फोर्ड ने रचा इतिहास, जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

Matthew Forde Joint Fastest ODI Fifty in 16 Balls: शुक्रवार को मैथ्यू फोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. फोर्ड ने वनडे इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया, जिसमें उन्होंने एबी डिविलियर्स के 2015 में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Matthew Forde Joint Fastest ODI Fifty with AB de Villiers: वेस्टइंडीज ने एक और धाकड़ हिटर को वर्ल्ड क्रिकेट में उतारा है. शुक्रवार को मैथ्यू फोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. फोर्ड ने वनडे इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया, जिसमें उन्होंने एबी डिविलियर्स के 2015 में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. पेशे से तेज़ गेंदबाज़ फोर्ड ने 19 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके लगाए. इस पारी में उनके 56 रन बाउंड्री से आए, जिससे उन्होंने आयरिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

डबलिन में खेले गए इस मैच में 23 वर्षीय फोर्ड ने 43वें ओवर में रोस्टन चेज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कदम रखा. आते ही उन्होंने बैरी मैकार्थी की गेंद पर अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा और इरादे साफ कर दिए. इसके बाद उन्होंने जोशुआ लिटिल के एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़ते हुए कुल 26 रन बटोरे. फिर काइल मेयर्स के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया. इसके बाद उन्होंने बैरी मैकार्थी के खिलाफ दो और छक्के लगाकर एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की. आउट होने से पहले उन्होंने एक और चौका भी लगाया और 19 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए, यानी कुल 58 में से 56 रन बाउंड्री से आए.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

एबी डिविलियर्स- 16 गेंद, जोहान्सबर्ग

मैथ्यू फोर्ड- 16 गेंद, डबलिन

एसटी जयसूर्या- 17 गेंद, सिंगापुर

एमडीकेजे परेरा- 17 गेंद, पल्लेकेले

मार्टिन गप्टिल- 17 गेंद, क्राइस्टचर्च

लियाम लिविंगस्टोन- 17 गेंद, एम्स्टलवीन

बारिश ने डाला खलल, मैच बेनतीजा

फोर्ड की यह धमाकेदार पारी 47वें ओवर में खत्म हुई, लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज को 50 ओवर में 352/8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले कीसी कार्टी ने 109 गेंदों पर 102 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जबकि कप्तान शाई होप ने 57 गेंदों पर 49 रन बनाए. हालांकि इस मैच में बारिश ने खलल डाला और आयरलैंड को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला और मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका. 

रविवार को खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मैच

पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को आयरलैंड के हाथों 124 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसमें वे 310 रनों के जवाब में सिर्फ 179 रन पर ढेर हो गए थे. ऐसे में इस मैच में फोर्ड और अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन टीम के लिए काफी जरूरी था. तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार 25 मई को कैसल एवेन्यू डबलिन में खेला जाएगा. 

प्लेऑफ के टॉप 2 में अब भी पहुंच सकती है RCB, GT-PBKS के हाथ में कुंजी, ऐसा है पूरा समीकरण

जीत के बाद भी पैट कमिंस को रह गया मलाल, कहा- थोड़ी देर…, इस खिलाड़ी को बताया IPL की बड़ी खोज

‘मैच हारना अच्छा…’, RCB ने गंवाया टॉप 2 का मौका, ऊपर से कप्तान का ये बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >