नए लुक में दिखीं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, वीडियो हुआ वायरल, फैंस को आई शुभमन गिल की याद

पने नये लुक में सारा तेंदुलकर (Master Blaster Sachin Tendulkar daughter Sara Tendulkar) काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं कैप्शन में सारा ने ढेर सारे इमोजी लगाए हैं. सारा की इस नए लुक वाली फोटो पर भी फैंस ने कहा है कि 'गिल कहा हैं'.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Master Blaster Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फैंस से जुड़े रहने के पोस्ट भी करती रहती हैं. सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं शुक्रवार की रात सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कई मूड की सबसे प्यारी रील पोस्ट की. सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायर हो गया.

https://www.instagram.com/p/CP-qx9cAk3C/

सारा तेंदुलकर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में सारा ने एक ओवरसाइज़ क्रीम रंग की स्वेटशर्ट पहनी है और अपने आउटफिट को एक जोड़ी गीकी ग्लास के साथ पेयर किया था. अपने नये लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं कैप्शन में सारा ने ढेर सारे इमोजी लगाए हैं. सारा की इस नए लुक वाली फोटो पर भी फैंस ने कहा है कि ‘गिल कहा हैं’.

Also Read: इन 5 बेहद महंगी चीजों के मालिक हैं कप्तान कोहली, लिस्ट में 87 लाख की घड़ी से लेकर 125 करोड़ के प्राइवेट जेट तक है शामिल

सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) से जोड़ा जाता है. फैंस सोशल मीडिया पर सारा और गिल की फोटोज पर अलग-अलग तरह की कमेंट करके मजे लेते हैं. वहीं हाल ही में टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने अब अपने रिश्ते की स्थिति को साफ कर दिया था. इस पर गिल ने कहा कि हां वो सिंगल हैं और आने वाले समय में भी इसकी कोई योजना नहीं है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का एक खास सेशनके दौरान, एक प्रशंसक ने शुभमन से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अविवाहित हैं? शुभमन ने कहा: “अरे हाँ! मैं हूँ. निकट भविष्य में भी मेरी खुद की क्लोनिंग करने की कोई योजना नहीं है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >