‘पिछले 12-16 महीनों से…’, टेस्ट टीम में मौका मिलने के बाद भावुक हुए करुण नायर, रख दी दिल की सारी बात

Karun Nair Reaction on Selection in Indian Test Team: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया, जिसमें शुभमन गिल को कप्तान और करुण नायर को आठ साल बाद टीम में जगह मिली. नायर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. पंजाब के खिलाफ 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेलकर उन्होंने दिल्ली को जीत दिलाई और अपनी वापसी को खास बना दिया. मैच के बाद उन्होंने अपने सेलेक्शन को लेकर रिएक्शन दिया.

Karun Nair Reaction on Selection in Indian Test Team: इंग्लैंड दौरे के लिए बहुप्रतीक्षित भारतीय टीम की घोषणा आखिरकार शनिवार को बीसीसीआई हेडक्वार्टर में कर दी गई. रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम में आए खालीपन को भरने के लिए कप्तान और नंबर चार पर बल्लेबाजी विकल्प को भरने के लिए सेलेक्टर्स ने भरपूर कोशिश की है. कप्ताान के तौर पर शुभमन गिल को मौका दिया गया है, तो करुण नायर की भी 8 साल बाद वापसी हुई है. नायर ने घरेलू क्रिकेट के बाद आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम पाया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ लीग के 66वें मैच में भी उन्होंने दिल्ली को जीत दिलाने में 27 गेंद पर 44 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदौलत कैपिटल्स ने किंग्स के 206 रन के लक्ष्य को 6 विकेट शेष रहते 19.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैच के बाद नायर ने अपनी पारी और भारतीय टीम में अपनी वापसी पर बात की. 

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नायर ने टीम की जीत पर बात करते हुए कहा, “हम वाकई इसके हकदार हैं. हां, पिछले कुछ मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं, लेकिन आज हमने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया और दिखाया कि हम एक अच्छी टीम हैं.”

अपनी प्रदर्शन पर नायर ने कहा, “मैं गेंद को बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं. इस टूर्नामेंट में बहुत सारे रन बनाने के साथ आया हूं, इसलिए मेरा आत्मविश्वास हमेशा बना रहता है. यह नेट्स में भी दिख रहा था. यह खुद को मौका देने, कुछ गेंदें खेलने के बारे में था. मुझे लगा कि मैंने जो कुछ मैच खेले, उनमें मैं थोड़ा जल्दबाजी में था. मैं बहुत जल्दी बहुत सारे शॉट खेल रहा था. कोच ने मुझसे बात की और कहा ‘तुम थोड़ा समय क्यों नहीं लेते और फिर गेंदबाजी के लिए जाते हो’.”

लंबे समय से तैयारी कर रहे थे नायर

टेस्ट टीम में अपने चयन के बारे में बात करते हुए नायर थोड़ा इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा, “टीम में वापस आने के लिए बहुत आभारी हूं. वाकई बहुत खुश और गौरवान्वित हूं. इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और मेरे करीबी लोगों से बहुत सारे संदेश मिले. पिछले 12-16 महीनों से अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. यह मेरी प्रक्रियाओं को समान रखने और वही चीजें करने के बारे में है जो मेरे लिए कारगर रही हैं.”

खुद को टीम के लिए साबित करने का मौका

भारत के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर बेहद खुश हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ को चैंपियन बनाया और चार शतक जमाए. इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही तिहरा शतक जड़ चुके करुण को विराट-रोहित की अनुपस्थिति में टीम में मौका मिला है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट में भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपने फॉर्म को निखारा. अब इंग्लैंड दौरे पर करुण के पास इतिहास दोहराने और टेस्ट करियर को नया मोड़ देने का सुनहरा अवसर है.

‘अजीब चयन’, इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम पर बोले संजय मांजरेकर, हरभजन, पठान ने कही ये बात

पंजाब किंग्स ने बनाया IPL का गजब रिकॉर्ड, RCB, CSK और MI अब तक नहीं कर सके हासिल

पंजाब की हार से रोमांचक हुई IPL 2025 प्लेऑफ टॉप-2 की रेस, GT, RCB, PBKS और MI का अब ये है समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >