चैंपियंस ट्रॉफी में लंदन के मेयर की एंट्री, भारत-पाक मुकाबले से पहले बताया फाइनल में खेलेंगी ये दो टीमें

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होने वाली है. इसके लिए प्रशंसकों में काफी उत्साह है. इसी बीच लंदन के मेयर सादिक खान ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के लिए अपनी टिप्पणी की है.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोगों में इसका खुमार और भी बढ़ता जा रहा है. आम प्रशंसकों के साथ राजनीति के बड़े दिग्गज भी इसमें रुचि लेने लगे हैं. हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे लंदन के मेयर सादिक खान ने भी इस टूर्नामेंट पर अपनी राय रखी हैं. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपना समर्पण और प्रेम भी प्रदर्शित करते हुए टूर्नामेंट के दो फाइनलिस्ट भी तय कर दिए. 

पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान मेजबान मेन इन ग्रीन और इंग्लैंड के बीच फाइनल की उम्मीद कर रहे हैं. खान ने कहा कि वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड को एक दूसरे के खिलाफ खेलते देखना चाहेंगे. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा. पाकिस्तान लगभग तीन दशक के बाद प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी करेगा. पाकिस्तान के जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “मेरा एक नियम है, मैं हमेशा विजेता का समर्थन करता हूं. मैं इस तरह नहीं हारता. मुझे उम्मीद है कि यह एक शानदार चैंपियंस ट्रॉफी होगी.” Sadiq Khan on Champions Trophy.

सादिक खान ने इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन पर भी बात की. उन्होंने माना कि भारतीय दौरे पर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जबकि पाकिस्तान की टीम भी हाल के दिनों में कुछ खास नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें बेहद मजबूत हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. इस टूर्नामेंट की सफलता और सुरक्षा को लेकर भी अपनी सकारात्मक राय रखी और उम्मीद जताई कि स्टेडियम एक बार फिर से दर्शकों से भरेंगे. उन्होंने कहा, “मैं स्टेडियम में भीड़ को वापस आते देखने के लिए उत्सुक हूं.”

कई सालों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पूरी तरह से बंद रहा, उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि. उन्होंने कहा कि इससे देश के क्रिकेट प्रेमियों को काफी निराशा झेलनी पड़ी. हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि इस बार का आईसीसी टूर्नामेंट सफल रहेगा और घरेलू टीम अगर शानदार प्रदर्शन करती है, तो यह टूर्नामेंट और भी दिलचस्प बन जाएगा. खान ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय टीमें कई वर्षों से पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही हैं. मुझे उम्मीद है कि यह एक सफल आईसीसी टूर्नामेंट होगा. अगर घरेलू टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह एक अच्छा टूर्नामेंट होगा. शायद पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल हो.” लंदन के मेयर ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम फॉर्म में होंगे और बड़ी पारियां खेलेंगे.  

54 वर्षीय लंदन के मेयर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इंग्लैंड या पाकिस्तान की टीम को उनकी जरूरत हो, तो वे खेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, “देखिए, यदि आप पाकिस्तान या इंग्लैंड के मतदाता हैं तो मैं उपलब्ध हूं. मैं स्वतंत्र हूं, मैं समय निकाल सकता हूं और खेल सकता हूं.”  इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई, ताकि टूर्नामेंट और अधिक रोमांचक हो सके.

चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारंभ कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच के साथ होगा, जो नेशनल बैंक क्रिकेट स्टेडियम में एक छोटे समारोह के बाद खेला जाएगा. हालांकि, सबसे बेसब्री भरा मुकाबला हमेशा की तरह, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और भारत के बीच होगा, जो 23 फरवरी को दुबई में होने वाला है. उनकी यह टिप्पणी दक्षिण एशियाई देशों में शिक्षा और स्वास्थ्य विकास के लिए धन जुटाने हेतु ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट (बीएटी) द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेने के दो दिन बाद आई है, जहां उन्होंने बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन से भी मुलाकात की थी.

Video: कराची स्टेडियम में सभी टीमों का झंडा, बस भारत का नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की ये हरकत

खाने के शौकीन विराट, BCCI ने लगाया प्रतिबंध तो ऐसे भिड़ाया जुगाड़, बोलो अब क्या करोगे!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >