‘जैसे गहरे समंदर में धकेल दिया…’, पहले टेस्ट में गिल की कप्तानी पर बोले कोच गंभीर

Gautam Gambhir on Shubman Gill’s 1st Test as Captain: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान के रूप में शुभमन गिल की शुरुआत हार के साथ हुई, जहां भारत ने ज्यादातर समय मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी थी. चौथे दिन तक भारत जीत की ओर अग्रसर था, लेकिन लोअर ऑर्डर की नाकामी और इंग्लैंड की शानदार रन चेज ने मैच पलट दिया. कोच गौतम गंभीर ने गिल का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें समय दिया जाना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ उनकी कप्तानी की शुरुआत है.

Gautam Gambhir on Shubman Gill’s 1st Test as Captain: गिल को टेस्ट क्रिकेट के कड़े और कठोर सच का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला गिल के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत थी, जो कड़वे अनुभव के साथ शुरू हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में भले ही भारत ने मुकाबले के ज्यादातर हिस्से में इंग्लैंड पर दबदबा बनाए रखा, लेकिन अंत में हार गिल और टीम इंडिया का हिस्सा बनी. भारत ने चौथे दिन के मध्य में मैच पर पकड़ मजबूत कर ली थी और 2002 के बाद पहली बार इस मैदान पर जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था. लेकिन दूसरी बार लोअर ऑर्डर के पतन और इंग्लैंड की उम्दा रन चेज ने भारत को हार के मुहाने पर ला खड़ा किया. मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पांच विकेट की करारी हार के बाद भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को समय देने की अपील की है. 

गिल के कप्तानी युग की शुरुआत रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बिना हुई, लेकिन यह काफी निराशाजनक रही. बावजूद इसके, गंभीर ने गिल की कप्तानी को शानदार बताया और आलोचकों को याद दिलाया कि गिल के पास एक सफल कप्तान बनने की सारी योग्यताएं हैं. गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए, पहला टेस्ट मैच था, जाहिर तौर पर थोड़ी घबराहट होती है. ये बहुत बड़ा सम्मान है. जैसा कि उसने खुद भी कहा, टेस्ट टीम की कप्तानी करना बहुत कम लोगों को मिलता है और उसने शानदार काम किया. सबसे अहम बात, पहली पारी में उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो काबिल-ए-तारीफ थी. मैं मानता हूं कि एक कप्तान के रूप में डेब्यू करते वक्त उसके मन में थोड़ी घबराहट रही होगी, लेकिन फिर भी उसने शतक जड़ा.”

India vs england.

ये ऐसे मैदान जहां कप्तानी करना मुश्किल- गौतम गंभीर

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, जो कुछ भी एक सफल कप्तान बनने के लिए जरूरी है, वो सब उसके अंदर है बस हमें उसे थोड़ा समय देना होगा. ये अभी शुरुआती दौर है और ये उसका पहला मैच था. मुझे यकीन है कि वो बेहतर होता जाएगा और ये ऐसे मैदान हैं जहां कप्तानी करना बेहद मुश्किल होता है, जैसे किसी को गहरे समंदर में धकेल दिया जाए. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वो एक प्रोफेशनल कप्तान के तौर पर उभरेगा.”

गिल ने शानदार बल्लेबाजी की

जहां गिल की ऑन-फील्ड कप्तानी को कई लोगों ने आलोचना की नजर से देखा, वहीं पहली पारी में उनकी बल्लेबाजी ने आलोचकों को चुप करा दिया. गिल ने इंग्लैंड की अनुभवहीन तेज गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने उपकप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर 195 रनों की साझेदारी की और शानदार शतक जड़ा. 25 वर्षीय गिल 150 के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन एक शॉट के चक्कर में गेंद को डीप स्क्वायर की दिशा में खेल बैठे और जोश टंग ने कैच पकड़ लिया. गिल की पारी 147 रन (227 गेंद) पर समाप्त हुई.

इंग्लैंड ने हासिल की चेज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

दूसरी पारी में वह 8 रन (16 गेंद) बनाकर बोल्ड हो गए. हालांकि, केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे बेन डकेट की तूफानी 149 रन की पारी और जो रूट के नाबाद 53 रनों की बदौलत मेजबान टीम ने हासिल कर लिया. यह इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी रन चेज बन गई.

पहले टेस्ट में हार के बाद लुढ़की टीम इंडिया, WTC 2025-27 में टॉप पर यह टीम

कोच के तौर पर भयावह हो रहे गंभीर के आंकड़े, टीम इंडिया को लगातार मिल रही हार

क्या बुमराह खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच? कैप्टन गिल और कोच गंभीर ने किया प्लान का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >