समलैंगिक विवाह और बच्चे, WPL में धमाल मचाने वाली नैट साइवर ब्रंट की जिंदगी है निराली

Nat Sciver-Brunt: WPL 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर मुंबई को चैंपियन बनाने में नैट साइवर ब्रंट का अहम योगदान रहा है. इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और ऑरेंज कैप का खिताब भी अपने नाम किया. खेल की तरह ही उनका जीवन भी निराला है.

Nat Sciver-Brunt: मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में इतिहास रच दिया है. वह WPL में 1000 रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हासिल की. इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बार के WPL में सबसे ज्यादा रन भी बनाए. इंग्लैंड की इस स्टार खिलाड़ी का जीवन भी इनके क्रिकेट कैरियर की तरह निराला है. 

नैट साइवर ब्रंट ने अब तक WPL में कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.68 की औसत से 1027 रन बनाए हैं. उनके नाम WPL में 8 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन है. इसके साथ ही उन्होंने WPL के इस सीजन में 65.37 की औसत से 523 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके लिए नैट साइवर ब्रंट को एमवीपी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) का पुरस्कार दिया गया. 523 रन, 12 विकेट लेने वाली नैट को इसके लिए 5 लाख रुपये दिए गए. इसके साथ ही ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) के लिए भी उनको 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया. 

प्यार और क्रिकेट की शानदार कहानी

20 अगस्त 1992 को जन्मी टोक्यो, जापान में जन्मीं नैट साइवर ब्रंट की जिंदगी बेहद नराली है. नैट ने लीक से हटकर कई काम किए. लेकिन उनके जीवन में विवाह का निर्णय ने उन्हें अलग ही पहचान दिलाई. नताली रूथ साइवर के नाम से जानी जाने वाली इस इंग्लिश स्टार ने इंग्लैंड की अनुभवी महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट से शादी की. रविवार  19 मई 2022 को उनके रिश्ते को एक नई शुरुआत मिली. दोनों ने करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था. 

कैथरीन और नैट ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी. शुरुआत में उन्होंने सितंबर 2020 में शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा. आखिरकार, उन्होंने अब अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है. इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नैट साइवर और कैथरीन ब्रंट, एक-दूसरे से शादी के बाद अपने सर नेम में बदलाव किया था. दोनों ने संयुक्त विवाहित नामों साइवर और ब्रंट को जोड़कर लिखने का फैसला किया था. दोनों ने बदलाव को आगे बढ़ात हुए इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि उन्हें अब क्रमशः नैट साइवर ब्रंट और कैथरीन साइवर ब्रंट कहा जाएगा. दोनों ने शादी के बाद अपने नाम बदल लिए थे, क्रिकेट में इसे नहीं अपनाया था, लेकिन अब वह प्रचलित हो गया है. 

नोखी फर्टिलिटी जर्नी! साइवर-ब्रंट कपल की नई शुरुआत

हाल ही में इस जोड़ी ने एक और बड़ी खुशखबरी दी. सितंबर 2024 में नैट साइवर-ब्रंट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि कैथरीन साइवर-ब्रंट अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं. इस घोषणा के बाद क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल थीं. भविष्य की योजनाओं के बारे में नैट साइवर-ब्रंट ने कहा कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खुद भी एक बच्चे को जन्म देने की योजना बना रही हैं. कैथरीन साइवर-ब्रंट ने भी कहा कि वह “फर्टिलिटी जर्नी” से गुजर रही हैं और इस सफर को लेकर उत्साहित हैं. Nat Sciver-Brunt and Katherine Sciver-Brunt.

कैथरीन ब्रंट ने 2004 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था, जबकि नैट साइवर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. दोनों ने नौ साल तक इंग्लैंड की टीम के लिए एक साथ खेला है. इस जोड़ी ने 2017 महिला विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. अब नैट साइवर ने WPL में कमाल का खेल दिखाकर मुंबई को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है.  

कई अन्य खिलाड़ियों ने किए समलैंगिक विवाह

महिला क्रिकेट में यह पहली घटना नहीं है जब दो महिला खिलाड़ियों ने शादी की हो. इससे पहले 2017 में न्यूजीलैंड की एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू, 2018 में दक्षिण अफ्रीका की डेन वान निकर्क और मारिजाने कैप, और 2019 में न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलिया की निकोला हेनकॉक शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.

नैट साइवर का बचपन भी रहा शानदार

नैट साइवर की मां जूलिया लॉन्गबॉटम एक ब्रिटिश राजनयिक हैं, जो साइवर-ब्रंट के जन्म के समय जापान में तैनात थीं. जूलिया मार्च 2021 से जापान में यूनाइटेड किंगडम की राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. उनके पिता रिचर्ड एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं. साइवर-ब्रंट का बचपन कई देशों में बीता. उन्होंने कुछ समय पोलैंड में बिताया, जहां उन्होंने महिला फुटबॉल लीग में हिस्सा लिया. इसके अलावा, उन्होंने नीदरलैंड्स में भी समय बिताया, जहां उन्होंने बास्केटबॉल खेला और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया. बचपन से ही खेल के प्रति उनका जुनून साफ नजर आता था.

नताली रूथ साइवर-ब्रंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उत्कृष्ट बल्लेबाजी और गेंदबाजी से एक खास पहचान बनाई है. साइवर-ब्रंट ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के लिए पहली हैट्रिक लेने का ऐतिहासिक कारनामा किया, जो उनके शानदार गेंदबाजी कौशल का प्रमाण है. इसके अलावा, उनके नाम से जुड़ा “नैटमेग” शॉट भी काफी प्रसिद्ध है. इस शॉट में उन्होंने एक मैच के दौरान गेंद को अपने पैरों के बीच से हिट किया, जिसे बाद में “नैटमेग” नाम दिया गया. उनकी यह रचनात्मकता और तकनीकी कौशल ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान दी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान के बहाने, कहा- हमारे पास तीन नए…

एक ओवर में बने 39 रन, श्रीलंका के दिग्गज ने जड़े 6 छक्के, दहल गया अफगानिस्तान, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >