खाली स्टेडियम में होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका शृंखला के आखिरी दो मैच, कैब ने टिकटों की बिक्री रोकी

लखनऊ में मैच 15 मार्च को जबकि कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाना है. खेल मंत्रालय ने परामर्श जारी करके कहा है कि अगर किसी खेल प्रतियोगिता को स्थगित नहीं किया जा सकता है तो फिर भारी संख्या में दर्शकों के बिना इनका आयोजन किया जाना चाहिए.

नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं.

लखनऊ में मैच 15 मार्च को जबकि कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाना है. खेल मंत्रालय ने परामर्श जारी करके कहा है कि अगर किसी खेल प्रतियोगिता को स्थगित नहीं किया जा सकता है तो फिर भारी संख्या में दर्शकों के बिना इनका आयोजन किया जाना चाहिए.

बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, बीसीसीआई को खेल मंत्रालय का परामर्श मिला है. अगर हमें भीड़ जुटाने से बचने की सलाह दी जाती है तो हमें उसका पालन करना होगा. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने बताया कि कैब ने टिकटों की बिक्री रोकने का फैसला किया है.

कैब अध्यक्ष ने इन हालात पर चर्चा के लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में सचिवालय में मुलाकात की. डालमिया ने कोलकाता से कहा, मैंने सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. हम सरकारी निर्देश का पालन करेंगे जो आज जारी किया गया है और हम तुरंत प्रभाव से सभी टिकटों की बिक्री रोक रहे हैं.

क्या इससे निष्कर्ष नहीं निकलता की मैच खाली स्टेडियम में खेले जायेंगे तो उन्होंने कहा, मैं कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा. फिलहाल स्थिति यही है कि हम अगले निर्देश तक टिकटों की बिक्री रोक देंगे. अब तक स्थिति यही है.

अगर मैच खाली स्टेडियम में खेले जाते हैं तो खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अलावा केवल टीवी क्रू, कमेंटेटर ओर पत्रकारों को ही स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी. बीसीसीआई राजकोट में रणजी ट्रॉफी फाइनल के अंतिम और पांचवें दिन का खेल खाली स्टेडियम में ही करायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >