रिटायरमेंट की चर्चा? टीम से ड्रॉप करुण नायर रो पड़े तो बचपन के दोस्त ने दिया सहारा! वायरल हुईं तस्वीरें

KL Rahul Consoles Karun Nair: आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टेस्ट में मौका मिला, लेकिन वे प्रभाव नहीं छोड़ सके. छह पारियों में सिर्फ 131 रन बनाने के बाद उन्हें चौथे टेस्ट से बाहर कर बी. साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया. टीम से बाहर होने के बाद करुण भावुक हो गए, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में केएल राहुल उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए.

KL Rahul Consoles Karun Nair: करुण नायर ने आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की. डियर क्रिकेट से मिले मौके के लिए एक नए सिरे से शुरुआत की उम्मीद के साथ करुण ने इंग्लैंड में कदम रखा. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन को दोहराने के लिए इंग्लैंड दौरे के पहले तीनों मैचों में करुण को मौका दिया गया. लेकिन पहले तीन टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नायर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. उन्होंने छह पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 131 रन बनाए, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने उनकी जगह बी. साई सुदर्शन को मौका दिया.

जब करुण को टीम से बाहर किया गया, तो शायद वे अंदर से टूट गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में भावुक करुण नायर को आंसू बहाते हुए देखा गया, वहीं उनके बचपन के दोस्त और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर एक क्रिकेटर के संघर्ष भरे सफर के बेहद भावनात्मक पल को बयां करती है. नायर ने इस टीम में वापसी के लिए 8 साल का लंबा इंतजार किया, लेकिन तीन मैचों में उनके संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. (KL Rahul Consoles Karun Nair after getting dropped from Indian Team)

करुण की वापसी नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिहाज से निराशाजनक रही. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके और दूसरी पारी में सिर्फ 20 रन बना पाए. इसके बावजूद उन्हें दूसरे टेस्ट में बरकरार रखा गया, जिसमें उन्होंने 31 और 26 रन बनाए. तीसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 40 रनों की एक झलक दिखाई, लेकिन दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार कमजोर प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट के लिए करुण नायर को बाहर करने का फैसला किया.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इस फैसले के लिए शुभमन गिल की आलोचना की. उन्होंने कहा कि गिल को नायर को एक और मौका देना चाहिए था. कैफ ने एक्स पर लिखा, “आज शुभमन गिल के पास मौका था कि वो करुण को उस समय समर्थन देते जब वो मुश्किल दौर में थे. उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था. एक कप्तान के तौर पर यह मुश्किल फैसलों में सम्मान अर्जित करने का मौका था, जो गिल ने गंवा दिया.”

चौथे टेस्ट में किए गए तीन बदलाव

चौथे और अहम टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए. अंशुल कम्बोज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला, जबकि साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में शामिल किया गया. साई ने करुण नायर की जगह ली, वहीं शार्दुल को नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में जगह मिली, जो बाएं घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए. अंशुल कंबोज को चोटिल आकाश दीप की जगह मौका मिला. 

फिलहाल, इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. लीड्स और लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने मुकबला जीता, तो बर्मिंघम में खेला गया दूसरा टेस्ट भारत के नाम रहा था. वहीं मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की बात करें, तो भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाव, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने फिफ्टी जड़ी. वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं. 

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान से स्पॉट फिक्सर, पर तेंदुलकर-द्रविड़-बुमराह नहीं, डिविलियर्स ने चुनी हैरान करने वाली ऑल-टाइम वर्ल्ड XI

तूफानी गेंद पर पंत का स्टंप उड़ा और फिर गड़ गया, आर्चर ने सेलीब्रेशन में ऐसे मारी लात, देखें वीडियो

भड़के मोहम्मद सिराज और बेन डकेट में हुई तीखी बहस, चौथे टेस्ट में भी शुरू हो गई तनातनी, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >