टीम इंडिया से बाहर चल रहे खलील अहमद भी दिखाएंगे जलवा, इंग्लैंड में इस टीम के साथ किया करार

Khaleel Ahmed Joins County Cricket: भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने एसेक्स काउंटी क्लब से करार किया है और वे 2025 सीजन के अंत तक सभी फॉर्मेट्स में उपलब्ध रहेंगे. इससे पहले ईशान किशन, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और युजवेंद्र चहल भी काउंटी से जुड़ चुके हैं.

Khaleel Ahmed: भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने काउंटी क्रिकेट से जुड़ने का फैसला किया है. हाल ही में ईशान किशन, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और युजवेंद्र चहल वैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंग्लिश घरेलू लीग के साथ करार किया है. खलील ने नॉर्थंप्टन की एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है और अब वह 2025 सीजन के अंत तक सभी फॉर्मेट्स में क्लब के लिए उपलब्ध रहेंगे. 27 वर्षीय खलील एसेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप दोनों में खेलेंगे.

इस महीने की शुरुआत में खलील इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जिसने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ नॉर्थहैम्पटन में मैच खेला. उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लेकर 52 रन दिए और क्रिस वोक्स और जेम्स रियू जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आउट किया. खलील शनिवार से एसेक्स का यार्कशायर के खिलाफ शुरू हो रहे मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. फिलहाल एसेक्स काउंटी चैंपियनशिप की डिवीजन-1 में आठवें नंबर पर है.

खलील अहमद का करियर

2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रहे खलील अहमद ने भारत के लिए अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 11 वनडे और 18 टी20 मुकाबले शामिल हैं. उन्होंने 2018 में हांगकांग के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और अब तक 15 विकेट 31.00 की औसत से लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 13 रन है. घरेलू स्तर पर खलील राजस्थान की ओर से शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. उन्होंने 63 लिस्ट ए मैचों में 27.92 की औसत से 92 विकेट चटकाए हैं. रेड-बॉल क्रिकेट में उनके नाम 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 56 विकेट दर्ज हैं, जिसमें एक बार पारी में पांच विकेट शामिल है.

खलील 2019 से इंडियन वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि भारतीय टीम के लिए उन्होंने आखिरी टी-20 मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. खलील 71 नंबर की जर्सी में खेलेंगे. एसेक्स से जुड़ने के बाद कॉन्फ्रेंस में खलील अहमद ने कहा, “मैं एसेक्स से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं. मैंने क्लब के समृद्ध इतिहास के बारे में बहुत कुछ सुना है और अब चेल्म्सफोर्ड में खेलने को लेकर बेसब्र हूं. मैं एसेक्स के फैन्स से मिलने और टीम की सफलता में योगदान देने का इंतजार कर रहा हूं.”

किन टीमों से जुड़े हैं इंडियन क्रिकेटर्स

रुतुराज गायकवाड़ यॉर्कशायर, ईशान किशन नॉटिंघमशायर, तिलक वर्मा हैम्पशायर और युजवेंद्र चहल नॉर्थैम्पटनशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को नॉर्थम्पटनशायर की 12 सदस्यीय स्क्वाड में जगह मिली है. उनकी रविवार को केंट के खिलाफ कैंटरबरी में होने वाले काउंटी चैंपियनशिप मैच में उतरने वाली है, देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें टीम में जगह मिलती है या नहीं. वहीं किशन और तिलक ने अपने काउंटी डेब्यू में तहलका मचा दिया था. किशन ने 87 रन की पारी खेली थी, वहीं तिलक ने 98 रन जड़े थे.

17 साल बाद इसी दिन भारत ने जीता था विश्व कप, कमाल का था फाइनल, जिसके बाद दिग्गजों ने कहा था अलविदा

द्रविड़, पोटिंग या रूट नहीं, ये है स्लिप का बेस्ट फील्डर, माइकल वॉन ने किया घोषित

गए थे शिकायत करने लग गया जुर्माना, वेस्टइंडीज के कोच पर ICC ने इसलिए सुनाई सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >