धोनी के सामने कपिल देव ने रोहित शर्मा से रिबन काटने की रखी मांग, लेकिन हिटमैन के संस्कार हुए वायरल, Video

Kapil Dev MS Dhoni and Rohit Sharma: भारत के तीन विश्व विजेता कप्तान कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में शिरकत की. यहां कपिल देव ने रिबन काटने के लिए रोहित शर्मा को आगे बुलाया, लेकिन हिटमैन ने इसे सिरे से इनकार कर दिया, जिसे देखकर धोनी मुस्कुराते नजर आए.

Kapil Dev, MS Dhoni and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट के लीजेंड्स अक्सर अपने सीनियर्स के सम्मान में पूरी तरह पगे नजर आते हैं. सर या भैया बोलना तो आज के खिलाड़ियों के मुंह से अक्सर सुनने को मिलता ही रहता है. लेकिन सीनियर अपने जूनियर का सम्मान करने लगे तो यह सोने पर सुहागा ही हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा एक साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में तीनों दिग्गजों के बीच गहरी विनम्रता और आपसी सम्मान का अद्भुत पल दिखाई दे रहा है. लेकिन खास बात है कि यहां धोनी और कपिल देव रोहित शर्मा से किसी रिबन काटने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं. 

कोलकाता में एक कार्यक्रम में कपिल देव, धोनी और रोहित शर्मा रिबन काटने के लिए मंच पर पहुंचे. कपिल देव सबसे आगे थे, उनके पीछे धोनी और सबसे पीछे नीले ब्लेजर में नजर आ रहे हैं रोहित शर्मा. दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से तीन पीढ़ियों के भारतीय क्रिकेट महान खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल देव बार-बार रोहित शर्मा से आग्रह करते हैं कि वह आगे बढ़कर रिबन काटें. धोनी ने भी रोहित को प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा, लेकिन रोहित बार-बार मुस्कुराते हुए मना कर देते हैं. धोनी इस पूरे पल को देखकर मुस्कुराते रहे. एक समय पर कपिल देव ने रोहित को हल्के से आगे भी खींचा, लेकिन भारत के वनडे कप्तान ने सिर हिलाते हुए साफ इनकार कर दिया.

आखिरकार, तीनों दिग्गजों ने मिलकर एक साथ रिबन काटा, जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो चुकी है. फैंस इस दौरान दिखाई गई विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह पल बीते और मौजूदा दौर के भारतीय क्रिकेट नेताओं के बीच आपसी सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक बन गया. यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीन दिग्गज कप्तानों कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बीच आपसी सम्मान और एकजुटता का प्रतीक है.

तीनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की कप्तानी की है और अपने-अपने दौर में बड़े खिताब भी जीते हैं. कपिल देव ने 1983 में भारत का पहला विश्वकप जीता, तो धोनी ने 2007 में टी20 इतिहास का पहला विश्वकप जीता और वहीं रोहित ने 2024 में टी20 विश्वकप जीतकर भारत को अपरंपार खुशियां दी हैं. लेकिन एक साधारण सा रिबन काटने को लेकर क्रिकेट के तीनों दिग्गजों के बीच सम्मान और एकता का एक वायरल मोमेंट बन गया. 

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK: वसीम अकरम ने बताया इस स्ट्रेटजी से होगा पाकिस्तानी वार, फाइनल में भारत फेवरेट लेकिन एक इनिंग और…

ये फाइनल जैसा था… कप्तान सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर के लिए अर्शदीप को कैसे मोटिवेट किया?

अक्षर पटेल की गलती और गेंद बाउंड्री के पार, लेकिन अंपायर ने सिक्सर से किया इनकार, आड़े आया ये बड़ा नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >