केन विलियमसन और टॉम लैथम ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा देशों में टेस्ट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है. दोनों 12 अलग-अलग देशों में टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Kane Williamson: आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला आयरलैंड के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में 27 मई से खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

दोनों खिलाड़ी 12 अलग-अलग देशों में टेस्ट मैच खेलने वाले पहले दो खिलाड़ी बन गए हैं. दोनों खिलाड़ी पहली बार आयरलैंड में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं. इससे पहले, इन दोनों खिलाड़ियों ने न्यूज़ीलैंड के लिए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, UAE और जिम्बाब्वे में कम से कम एक टेस्ट मैच खेला था.

सबसे ज्यादा देशों में टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर

  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 12*
  • टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) – 12*
  • शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 11
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 11
  • वकार यूनिस (पाकिस्तान) – 11
  • सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) – 11
  • यूनिस खान (पाकिस्तान) – 11
  • इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 11
  • मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 11
  • मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान) – 11
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 11
  • शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) – 11

टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में किसी भी अन्य खिलाड़ी ने 12 अलग-अलग देशों में टेस्ट मैच नहीं खेला है। इससे पहले 11 खिलाड़ियों ने 11 अलग-अलग देशों में टेस्ट मैच खेला था.

आयरलैंड में टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनी न्यूजीलैंड

न्यूज़ीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड में टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम भी बन गई है. सबसे पहले पाकिस्तान ने आयरलैंड में टेस्ट मैच खेला था. 2018 में आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच डबलिन में खेला गया था. उसके बाद फिर आयरलैंड ने जिम्बाब्वे की मेजबानी 2024 में की थी. इस मुकाबले में आयरलैंड को जीत मिली थी. अब आयरलैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रहा यह मैच आयरलैंड की धरती पर खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >