क्यों रिटायर हुए केन विलियमसन? 19,346 रन बनाने वाले दिग्गज ने खुद बताई संन्यास की असली वजह

न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन ने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है. संन्यास की घोषणा के बाद उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया और उन्हें लगा कि अब खेल छोड़ने का यही सही समय है.

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर एक शानदार युग का अंत कर दिया. 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 साल तक न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया और अपने करियर का समापन न्यूज़ीलैंड के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया.

विलियमसन ने अपने करियर में 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 19,346 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक और छह दोहरे शतक भी निकले. हालांकि उनके संन्यास के फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि यह फैसला काफी समय से उनके मन में था.

संन्यास लेने के समय विलियमसन ने क्या कहा?

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में विलियमसन ने कहा कि मैंने इस बारे में कुछ समय से सोचा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ हो गया कि अब सही समय है. मुझे हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत जुनून और भूख महसूस हुई है. मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया. इससे कम कुछ भी करना सही नहीं होगा और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं अपनी शर्तों पर खेल छोड़ रहा हूं.

टीम के भविष्य को लेकर आशावादी

विलियमसन ने अपने विदाई संदेश में मौजूदा न्यूज़ीलैंड टीम पर भी भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि टीम में भरपूर प्रतिभा है और आने वाले वर्षों में वह कुछ खास हासिल कर सकती है. मैं इस बात को लेकर आशावादी हूं कि यह टीम किस दिशा में आगे बढ़ रही है. इसमें बहुत प्रतिभा है और कुछ खास करने की सच्ची इच्छा भी है. यह एक ऐसी टीम है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं और इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है.

इंग्लैंड दौरे से भी हुए बाहर

विलियमसन के संन्यास का असर न्यूज़ीलैंड के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर भी पड़ा है. उनकी घोषणा के बाद साफ हो गया है कि वह टेस्ट सीरीज के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे. फिलहाल न्यूज़ीलैंड टीम सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है और उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी का ऐलान जल्द किया जाएगा.

कप्तान के तौर पर विलियमसन का रिकॉर्ड

विलियमसन सिर्फ शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में भी शामिल रहे. 2016 से 2024 के बीच उन्होंने तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा टीम ने 2021 में पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता. उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने दो विश्व कप फाइनल, तीन सेमीफाइनल और एक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती, जिसे टीम के स्वर्णिम दौर के रूप में याद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >