1587 दिन बाद इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है धाकड़ गेंदबाज, दूसरे टेस्ट में दूर होगी इंग्लैंड की कमजोरी

IND vs ENG Jofra Archer to Return in Red Ball Cricket: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत के साथ ही दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा शुरू हो गई. जहां भारतीय बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं इंग्लिश गेंदबाजी कुछ कमजोर दिखी. अब जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में संभावित वापसी से इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

IND vs ENG Jofra Archer to Return in Red Ball Cricket: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार से शुरू हो गई. दोनों टीमों का ऐलान हुआ, तो जहां भारतीय टीम की बल्लेबाजी को अनुभवहीन बताया गया, वहीं इंग्लिश टीम की गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर साबित किया गया. हालांकि पहले टेस्ट मैच में इंडियन बैट्समैन ने शानदार खेल दिखाया, हालांकि अंग्रेज गेंदबाजी की कमजोरी थोड़ी बहुत ही उजागर हो पाई. लेकिन अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चार साल से भी ज्यादा समय के लंबे अंतराल के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी के करीब हैं. उन्हें काउंटी टीम ससेक्स की ओर से डरहम के खिलाफ खेले जाने वाले रेड बॉल मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है. 

आर्चर ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, जबकि रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने अंतिम गेंदबाजी मई 2021 में की थी. चोटों के चलते उन्हें लंबे समय तक इस फॉर्मेट से बाहर रहना पड़ा. हालांकि, हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी की और चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया. आर्चर उन कई इंग्लिश तेज गेंदबाजों में से हैं जो चोट के कारण बाहर हैं, मार्क वुड, ओली स्टोन और गस एटकिंसन सभी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. वुड ने कहा कि वह चोट से वापसी के लिए पांचवें भारत-इंग्लैंड टेस्ट को लक्ष्य बना रहे हैं, जबकि आर्चर दूसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर सकते हैं.

Jofra archer. Image: england cricket/x

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिल सकती है जगह 

इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर आर्चर ससेक्स की ओर से खेलते हैं, तो वह भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे. कप्तान बेन स्टोक्स ने भी आर्चर की वापसी की इच्छा को लेकर सकारात्मक बयान दिया था. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम में खेला जाना है. जोफ्रा आर्चर ने अपना पिछला टेस्ट 24-25 फरवरी 2021 को भारत के खिलाफ ही खेला था. अगर वह बर्मिंघम टेस्ट में चयनित होते हैं, तो यह उनके लिए 1587 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी होगी. 

पिछले कुछ वर्षों में वह लगातार चोटों से जूझते रहे, और इसी वजह से आईपीएल 2025 के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण लीड्स टेस्ट में भी चयन नहीं हो पाया. अब ससेक्स के साथ मैदान पर उतरना उनके लिए इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता खोल सकता है. अगर वह टीम से जुड़ते हैं, तो इंग्लैंड की गेंदबाज़ी इकाई को एक बड़ा बल मिलेगा, खासकर भारत जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ.

यशस्वी, गिल और पंत का शतक, फिर भी दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, पहले पायदान पहुंची टीम इंडिया

क्रिकेट मैच के दर्शक सांप-बंदर और सपेरा, बीच मैदान पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद ये कैसा इशारा कर रहे थे बेन स्टोक्स? स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >