जोफ्रा आर्चर करते हैं चीटिंग, विकेट लेने के लिए सोने की चेन का सहारा, वायरल हुआ वीडियो

Jofra Archer Cheating: चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट किया. चोटों से उबरने के बाद उनकी तेज रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने साबित कर दिया कि वे अभी भी उतने ही खतरनाक हैं. हालांकि इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा है, जैसे वे गेंद से अनुचित लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं.

Jofra Archer Cheating Viral Video: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार साल से अधिक समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है, और वह भी लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत के खिलाफ. चोटों और फिटनेस समस्याओं से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, आर्चर की यह वापसी इंग्लैंड टीम के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. IND vs ENG 3rd Test के दूसरे दिन उन्होंने अपने पहले ही ओवर में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट कर यह साबित कर दिया कि उनमें अब भी वही धार बाकी है. तेज गति और बेहतरीन लाइन-लेंथ के दम पर उन्होंने जायसवाल को चकमा दिया और विकेट चटकाया.

हालांकि मैदान पर उनके प्रदर्शन की तारीफ हो रही है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. यह वीडियो फिर से वायरल हो गया है और अब कई क्रिकेट प्रेमी इस पर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में दिख रही यह हरकत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के अनुसार गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टैंपरिंग) की श्रेणी में आती है. 2020 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साउथैंप्टन में खेले गए इस मैच के इस वीडियो में जोफ्रा आर्चर को गेंद को अपनी सोने की चेन पर रगड़ते हुए देखा जा सकता है.

आईसीसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, गेंद की सतह को किसी भी बाहरी वस्तु या उपकरण से बदलना सख्त रूप से मना है. खिलाड़ी गेंद को केवल अपने पसीने या लार से चमका सकते हैं, वह भी अंपायर की निगरानी में. धातु की वस्तु जैसे कि चेन, घड़ी या अंगूठी से गेंद को रगड़ना नियमों का उल्लंघन माना जाता है और इसके लिए खिलाड़ी को दंडित किया जा सकता है. इस तरह के मामलों में खिलाड़ी पर जुर्माना, मैच फीस में कटौती या मैच से प्रतिबंध तक लगाया जा सकता है.

दरअसल यह विवाद, तब शुरू हुआ जब एक क्रिकेट प्रशंसक और तकनीक पर गौर करने वाले यूजर ने कहा कि आप मैदान पर इतने भारी सामान/गहने कैसे ले जाने देते हैं? जाँच के लिए तो बहुत सारे कैमरे लगे हैं, लेकिन गेंद को खरोंचने के लिए इनका इस्तेमाल करने की इजाजत ही क्यों दी जाए? खासकर जब वो पहले भी इसी काम के लिए इनका इस्तेमाल कर चुका हो. शायद भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने आर्चर पर इस तरह के कृत्य को फिर से देखा हो. आर्चर गले में काफी मोटी चेन पहनते हैं. 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स का मानना है कि आर्चर ने जानबूझकर गेंद से छेड़छाड़ की, जिससे गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है. वहीं, कुछ लोग इसे मामूली घटना मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह एक अनजाने में हुई गलती हो सकती है. हालांकि अभी तक लॉर्ड्स टेस्ट में आर्चर ने ऐसी कोई संदिग्ध हरकत नहीं की है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर क्रिकेट में ‘बॉल टैंपरिंग’ को लेकर बहस को हवा दे दी है. इस पूरे घटनाक्रम ने क्रिकेट जगत का ध्यान आर्चर के प्रदर्शन से हटाकर उनके पुराने व्यवहार पर खींच लिया है. 

‘150 किमी/घंटे की रफ्तार से’, केएल राहुल के फैन हुए अनिल कुंबले, आखिर लॉर्ड्स में ऐसा क्या कर दिया?

प्रैंकबॉल! ‘उन्होंने धोखा दिया’, इंग्लैंड टीम के ऊपर अश्विन ने कसा तंज, इस रणनीति की आलोचना की

6, 4, 4, 2, 6 पोलार्ड ने मचाया कहर, MI ने सुपर किंग्स को हारकर कटाया फाइनल का टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >