जोफ्रा आर्चर ने बताया इंग्लैंड का ‘लॉर्ड्स प्लान’, ऋषभ पंत को आउट करने के बाद क्या बोले? राज से उठाया पर्दा

Jofra Archer on England Sledging Plan and spat with Rishabh Pant: भारत-इंग्लैेड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में स्लेजिंग, छींटाकशी और विवादों की भरमार रही. शुभमन गिल से शुरू हुआ मामला अंत में पंत के विकेट तक चला. हाालांकि मामला इसके बाद भी समाप्त नहीं हुआ. विकेट के लिए इंग्लैंड ने बेहद आक्रामक रणनीति अपनाई.

Jofra Archer on England Sledging Plan and spat with Rishabh Pant: चार साल बाद चोटों से उबरकर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे आर्चर ने पांचवें दिन भारत को करारा झटका दिया. भारत को जीत के लिए 135 रन और बनाने थे और उसके छह विकेट शेष थे. वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. हेडिंग्ले में दो शतक और लॉर्ड्स की पहली पारी में 78 रन बना चुके थे. उन्होंने आखिरी दिन की शुरुआत भी आक्रामक अंदाज में की और आर्चर की गेंद को लॉन्ग ऑन की बाउंड्री के पार पहुंचाया. लेकिन दो गेंद बाद ही आर्चर ने बदला ले लिया. उन्होंने लगभग 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक तेज गेंद फेंकी, जो पिच पर से बाहर की ओर मूव हुई और पंत का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. इसके बाद आर्चर ने जश्न के दौरान पंत की ओर मुड़ते हुए कुछ तीखे शब्द कहे. 

मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए आर्चर ने बताया, “यह गर्व का पल नहीं था, लेकिन मैंने बस इतना कहा, ‘अब इसे चार्ज करो (यानी अब मार के दिखाओ)”. आर्चर ने आगे बताया कि दरअसल आज सुबह वे संघर्ष कर रहे थे, उनकी बॉल फुल लेंथ जा रही थी. ऐसे ही एक फुल लेंथ पर ऋषभ ने चौका मारा और जाने के लिए कहा. हालांकि जब गेंद सही जगह गई और विकेट मिला तो खुशी हुई. 

लॉर्ड्स में क्या था इंग्लैंड का प्लान

हालांकि इस बर्ताव के चलते आर्चर को मैच रेफरी के सामने पेश होना पड़ सकता है, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंग्लैंड की आक्रामकता एक रणनीतिक फैसला था. टीम को लगा कि अब तक वे बहुत ज्यादा नरम रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह एक सामूहिक निर्णय था. हम सबने कल एक साथ बैठकर कहा कि हम कुछ ज्यादा ही अच्छे बन रहे हैं. जब हम बाहर जाते हैं, तो दूसरी टीमें हमारे साथ इतनी अच्छी नहीं होतीं. इसलिए हमने थोड़ा तेवर दिखाने की कोशिश की. कौन जाने, शायद यही वजह रही हो कि आज फील्ड पर हमारी एनर्जी अलग थी.”

मैच में कितने विवाद हुए

तीसरा टेस्ट मैच एक क्लासिक की तरह याद रखा जाएगा, जहां इंग्लैंड ने रवींद्र जडेजा और भारत के टेल एंड के संघर्ष को पछाड़ते हुए 22 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच टकराव भी देखने को मिला. तीसरे दिन के अंत में जैक क्रॉली के टाइम वेस्टिंग को लेकर भारत के कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें अपशब्द के साथ हिम्मद दिखाने की बात कह दी थी. अगली सुबह मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट करने के बाद उनसे टकराव किया, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट और मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा.

आखिरकार जीता इंग्लैंड

हालांकि इंग्लैंड की यह आक्रामक रणनीति काम आई और उसने भारत को 193 रन के लक्ष्य को मुश्किल बना दिया. लगातार और हर खिलाड़ी को उन्होंने स्लेज किया. भारत का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका, सिवाय रवींद्र जडेजा के. उन्होंने भारत के लिए 181 गेदों पर 61 रनों का योगदान दिया और अंत तक नाबाद रहे. उनकी पारी की बदौलत भारत 170 रन ही बना सका और 22 रन से मुकाबले को गंवा दिया. अब इस जीत के साथ इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है. 

कालजयी! 7 घंटे 53 मिनट में सर जडेजा ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

गिल कमजोर, वहीं स्टोक्स जैसा कप्तान… भारत की हार पर माइकल वॉन ने छिड़का नमक

पुराना गया अब नया चाहिए, हार के बाद टीम इंडिया को किसकी जरूरत? नासिर हुसैन ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >