Jasprit Bumrah vs Joe Root में किसका पलड़ा है भारी, लॉर्ड्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानें

Jasprit Bumrah vs Joe Root: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1-1 से बराबर है. अब तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. बर्मिंघम टेस्ट में बुमराह की गैरमौजूदगी में भी आकाश दीप ने 10 विकेट लेकर धमाल मचाया, हालांकि तीसरे टेस्ट में अब बुमराह की वापसी तय है, जबकि इंग्लैंड को जो रूट के खराब फॉर्म की चिंता सता रही है.

Jasprit Bumrah vs Joe Root: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के दो मुकाबले पूरे हो चुके हैं. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता, तो दूसरे बर्मिंघम में भारत ने 337 रनों की भारी भरकम लीड के साथ जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें (IND vs ENG) लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरे मैच में 10 जुलाई से भिड़ेंगी. पिछले मैच में भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे, इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया था. खासकर आकाश दीप के 10 विकेटों ने इंग्लैंड को झकझोर दिया. हालांकि तीसरे टेस्ट मैच में बुमराह की वापसी तय है, जिससे इंग्लैंड खेमें में खलबली मचनी तय है. वहीं इंग्लैंड के लिए एक और बात चिंता की है, उनके स्टार बल्लेबाज जो रूट का न चलना. 

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला रोमांच से भरपूर होने का उम्मीद है. खासकर जब एक बार फिर दो आधुनिक क्रिकेट दिग्गज जसप्रीत बुमराह और जो रूट आमने-सामने होंगे. इन दोनों के बीच अब तक करियर में दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है. अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में रूट वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके लिए वे पिछले कुछ सालों से जाने जाते हैं. चार पारियों में उन्होंने केवल 109 रन बनाए हैं, जिसमें लीड्स में नाबाद 53 रन भी शामिल हैं. यानी, इस सीरीज में रूट ने धीमी शुरुआत की है. वहीं पहले मैच में बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे, हालांकि दूसरी पारी में उनकी झोली खाली थी. 

जसप्रीत बुमराह vs जो रूट, किसका पलड़ा भारी?

इस प्रतिद्वंद्विता में बुमराह का पलड़ा भारी रहा है. उन्होंने अब तक रूट को 26 बार आमने-सामने आने पर 10 बार आउट किया है. रूट का औसत बुमराह के खिलाफ महज 29.60 का है, जिसमें उन्होंने 584 गेंदों में 296 रन बनाए हैं, 37 चौकों के साथ और उनका स्ट्राइक रेट 50 से थोड़ा ऊपर है. हालांकि, जसप्रीत बुमराह के लिए चुनौती यह होगी कि रूट का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड बेहद शानदार है. यहां 22 टेस्ट की 40 पारियों में रूट ने 2,022 रन बनाए हैं, 54.64 की औसत से. उन्होंने सात शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254* रन है. वहीं, बुमराह ने भी लॉर्ड्स में अब तक एक ही टेस्ट खेला है, लेकिन उसमें तीन विकेट चटकाए थे और वह मुकाबला भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 2021 में जीता था.

पहले टेस्ट में बुमराह को काफी ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़ी थी, क्योंकि उनके अनुभवहीन साथी काफी रन लुटा रहे थे. उन्होंने पूरे मैच में लगभग 44 ओवर फेंके और पहली पारी में पांच विकेट झटके, जिसमें जो रूट का अहम विकेट भी शामिल था. हालांकि दूसरी पारी में जब भारत 371 रनों का बचाव कर रहा था, तब बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला, भले ही उन्होंने भरसक प्रयास किया.

दोनों के बीच होगा दमदार मुकाबले की उम्मीद

टीम इंडिया का मनोबल लॉर्ड्स टेस्ट से पहले ऊंचा होगा. उन्होंने इतिहास रचते हुए एडबास्टन में पहली बार 336 रनों से जीत दर्ज की, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. उस मुकाबले में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी ने दिखा दिया कि ‘जस्सी भाई’ की गैरमौजूदगी में भी टीम की तेज गेंदबाजी इकाई मजबूत हाथों में है, खासकर जब नई गेंद स्विंग कर रही हो. इस जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की कि जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट के लिए टीम में वापसी करेंगे. जब लॉर्ड्स में रूट और बुमराह जैसे दो महारथी टकराएंगे, तो क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा रोमांच से भरपूर मुकाबला देखनें को मिलेगा. या तो बुमराह की एक जादुई गेंद रूट की गिल्लियां उड़ाएगी, या रूट देंगे अपनी क्लासिक पारी की झलक. अगर किस्मत साथ दे, तो दोनों ही नजारे देखने को मिल सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉर्ड्स की जंग में बाजी किसके हाथ लगती है?

ऋषभ पंत की निडर बल्लेबाजी पर भारतीय कोच का खुलासा, बताया – क्या चलता है दिमाग में

लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह का खेलना तय, नेट पर स्टार गेंदबाज ने दिखाए एक से एक करतब

शुभमन गिल के ‘फेवरेट पत्रकार’ की आई टिप्पणी, कप्तान ने एजबेस्टन जीत के बाद किया था ट्रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >