‘चिंतित हैं? तो अब उप-कप्तान सावधानी से चुनें’, हैरान मांजरेकर की इंग्लैंड दौरे के लिए नसीहत

Sanjay Manjrekar on Jasprit Bumrah for England Series: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अगला टेस्ट कप्तान चुनने को लेकर बहस तेज है, जिसमें शुभमन गिल सबसे आगे बताए जा रहे हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने भी मजबूत दावा पेश किया था, लेकिन चोटों के कारण वह पीछे रह गए. इस पर संजय मांजरेकर ने हैरानी जताते हुए कहा कि बुमराह को कप्तान नहीं बनाना चौंकाने वाला है.

Sanjay Manjrekar on Jasprit Bumrah for England Series: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में एक अनुभवी खिलाड़ी के उनकी जगह लेने की जगह खाली हो गई है. इंग्लैंड दौरे से पहले इस पर काफी बहस चल रही है कि बीसीसीआई किसे उनका उत्तराधिकारी घोषित करेगी. शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की चर्चाएं सबसे ज्यादा हैं, लेकिन इनमें से गिल का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी बताया जा रहा है. हालांकि जसप्रीत बुमराह को लेकर रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने अगला टेस्ट कप्तान बनने के लिए मजबूत दावा पेश किया था, लेकिन चोटों की वजह से वह इस दौड़ में पीछे रह गए. लेकिन संजय मांजरेकर ने कहा मैं हैरान हूं कि बुमराह को कप्तान नहीं बनाया जा रहा. 

जब तीन साल पहले जब रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान बनाया गया था, तब जसप्रीत बुमराह को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा गया था. 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में उन्होंने कप्तानी भी की थी और 2024-25 में पर्थ में भारत को एकमात्र जीत दिलाई. जब बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हार के बाद रोहित के टेस्ट भविष्य को लेकर अटकलें तेज हुईं, तब विशेषज्ञों ने बुमराह को अगला कप्तान बनाए जाने की जोरदार वकालत की. लेकिन जब 7 मई को 37 वर्षीय रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, तो मीडिया रिपोर्ट्स में शुभमन गिल को अगला कप्तान बताया जाने लगा और कहा गया कि उन्हें BCCI का समर्थन प्राप्त है.

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि बुमराह ने रोहित की जगह लेने के लिए मजबूत दावा किया था, लेकिन चोटों की समस्याओं ने उन्हें पीछे धकेल दिया. हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति से यह सवाल किया कि जब बुमराह कप्तानी की रेस में नहीं थे, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपकप्तान क्यों बनाया गया? मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं हैरान हूँ कि हम टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं! क्या आप उनकी चोटों से चिंतित हैं? तो फिर अपने उप कप्तान को सावधानी से चुनें.”

बुमराह को गावस्कर और अश्विन का भी समर्थन

सिर्फ मांजरेकर ही नहीं, बल्कि भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर और रविचंद्रन अश्विन भी मानते हैं कि तेज गेंदबाज को अगला टेस्ट कप्तान बनाया जाना चाहिए. अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में कहा कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम पूरी तरह नई होगी और उसमें बुमराह सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे. ऐसे में वे कप्तानी के सबसे उपयुक्त विकल्प हैं, हालांकि अंतिम फैसला उनकी फिटनेस को ध्यान में रखकर होगा. वहीं गावस्कर ने बुमराह के वर्कलोड को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अगर बुमराह खुद कप्तान होंगे, तो वे बेहतर जान पाएंगे कि उन्हें कब गेंदबाजी करनी है और कब आराम करना है. इसलिए कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें दी जानी चाहिए.

हालांकि बुमराह की चोट की समस्याओं ने उनकी दावेदारी को कमजोर कर दिया है. भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत करेगा. यह पहली बार होगा, कि जब भारत WTC का फाइनल नहीं खेलेगा. 2021 में उसे न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी. ऐसे में भारत 2027 में होने वाले फाइनल के लिए अभी से तैयार होना चाहता है. 

‘जोश और जज्बे की कमी होती है…’, विराट को पसंद नहीं थे ये मैच, पूर्व कोच का खुलासा

IPL 2025 दोबारा शुरू हो, तो ये चीजें न हों, सुनील गावस्कर की BCCI से मार्मिक अपील

‘अब पहले जैसा नहीं रहेगा…’, विराट के रिटायरमेंट पर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, कहीं ये बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >