‘अंत में आपको यह…’, कब क्रिकेट छोड़ेंगे जसप्रीत बुमराह, चोट और करियर पर कही ये बात

Jasprit Bumrah on Injuries, Cricket Career and Retirement: जसप्रीत बुमराह ने माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने की चुनौतियों और फिटनेस बनाए रखने की जद्दोजहद पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि वर्कलोड मैनेजमेंट अब उनके करियर का जरूरी हिस्सा बन गया है. बुमराह ने कहा कि शरीर की जरूरतों को समझकर स्मार्ट तरीके से टूर्नामेंट चुनना ही अब बेहतर विकल्प है.

Jasprit Bumrah on Injuries, Cricket Career and Retirement: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने की चुनौतियों, फिटनेस बनाए रखने और ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क से बियांड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए बुमराह ने अपने करियर की यात्रा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बदलती मांगों और भविष्य को लेकर अपने नजरिए पर विस्तार से बात की. तीनों फॉर्मेट खेलने से शरीर पर पड़ने वाले असर को स्वीकार करते हुए बुमराह ने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट अब बेहद अहम हो गया है. बुमराह ने कहा, “हां, हर फॉर्मेट लगातार खेलते रहना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है. मैं काफी समय से यह कर रहा हूं, लेकिन अंत में आपको यह समझना होता है कि आपका शरीर किस ओर जा रहा है और कौन-सा टूर्नामेंट ज्यादा जरूरी है. इसलिए थोड़ा स्मार्ट बनकर अपने शरीर का सही उपयोग करना जरूरी होता है.”

आधुनिक क्रिकेट की कड़ी मेहनत के बावजूद बुमराह का जुनून बरकरार है. बुमराह ने कहा “एक क्रिकेटर के तौर पर मैं कुछ भी छोड़ना नहीं चाहता. मैं हमेशा खेलते रहना चाहता हूं. फिलहाल, मैं शारीरिक रूप से ठीक हूं, लेकिन मैं अब कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं करता, न ही खुद को किसी संख्या या समय से आंकता हूं. मैं हर दिन को एक-एक करके जीता हूं.” जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल होकर चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. इस दौरान टीम इंडिया ने उनके बिना चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत. हालांकि आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच मिस करने के बाद बुमराह ने वापसी की.

कब रिटायरमेंट लेंगे जसप्रीत बुमराह

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने यह भी बताया कि अब वे अपने शरीर की सुनना सीख गए हैं और खुद पर अनावश्यक दबाव नहीं डालते. उन्होंने कहा, “अब तक की यात्रा अच्छी रही है. जिस दिन मुझे लगेगा कि मेरा जुनून खत्म हो गया है या शरीर साथ नहीं दे रहा है, उस दिन मैं फैसला लूंगा, लेकिन अभी सब ठीक है.” 

ओलंपिक में क्रिकेट होना रोमांचकारी है

बुमराह ने क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने पर अपनी खुशी भी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि क्रिकेट ओलंपिक में आने वाला है और यह मेरे लिए बेहद रोमांचक बात है. जब मैंने करियर शुरू किया था तब कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा. जब भी मौका मिलेगा, मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं.”

हर दिन को जीना लक्ष्य

बातचीत के अंत में बुमराह ने अपने करियर और जीवन को लेकर एक संतुलित नजरिया साझा किया. उन्होंने कहा, “मैं अब कोई लक्ष्य तय नहीं करता, क्योंकि जब भी मैंने ऐसा किया, उन्हें पूरा नहीं कर पाया. मैं खेल का आनंद लेना चाहता हूं, क्योंकि मैंने शुरुआत भी इसी वजह से की थी. मैं हर दिन को जीता हूं और यादें संजोता हूं, क्योंकि अंत में वही सबसे कीमती होंगी.” 

इंग्लैंड दौरे पर नहीं खेलेंगे सभी टेस्ट

इंग्लैंड दौरे पर भारत को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. भारत का यह दौरा 20 जून से शुरू होगा. हालांकि बुमराह के सभी टेस्ट खेलने को लेकर संशय है. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने भी टीम की घोषणा करते समय उनकी सभी मैचों के लिए अनुपलब्धता को स्वीकार किया था.  

इन्हें भी पढ़ें:

बुमराह को किस बॉल से गेंदबाजी करना है पसंद, इंग्लैंड दौरे से किया चुनौती का खुलासा

‘दुनिया में कहीं भी रहूं…’, IPL 2025 और WTC फाइनल को लेकर हेजलवुड का बड़ा बयान

‘इस बात में संदेह…’, RCB के फाइनल में पहुंचते ही एबी डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >