ICC ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी की टॉप 10 गेंद, यार्कर से लेकर फिरकी तक, भारत से दो पाकिस्तान से चार शामिल, Video

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हुए 9 दिन बीत चुके हैं. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. अब आईसीसी ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की टॉप 10 गेंदों को जारी किया है. इसमें भारत से दो तो पाकिस्तान से चार गेंदों को शामिल किया है.

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने 29 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट का आयोजन किया. लेकिन बड़े अरमानों से ढेर सारे पैसे खर्च करने के बाद भी पाकिस्तानी टीम केवल 6 दिन में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को हाल ही में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शीर्ष 10 गेंदों की सूची जारी की, जिसमें भारत के दो और चार पाकिस्तानी गेंदबाजों की गेंदबाजी को जगह मिली है. इससे जरूर वह थोड़ा प्रसन्न हो सकता है. इस सूची में भारत से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की 1-1 गेंद तो वहीं पाकिस्तान की ओर से स्पिनर अबरार अहमद की दो गेंदें इस सूची में शामिल की गई हैं, जबकि तेज गेंदबाज नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की एक-एक गेंद को भी इसमें स्थान मिला है. Top 10 deliveries in Champions Trophy 2025.

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड किया था, वे आईसीसी की सबसे बेहतरीन 10 गेंदों वाले वीडियो में चौथे नंबर पर फीचर हुए. जबकि रवींद्र जडेजा ने तैयब ताहिर को क्लीन बोल्ड किया था, उनकी लहराती हुई गेंद पर ताहिर ने कट करने का प्रयास किया और क्लीन बोल्ड हो गए. जडेजा को टॉप 10 गेंदों में सबसे अंतिम में रखा गया है. 

वहीं पाकिस्तान के अबरार अहमद की शानदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और भारत के शुभमन गिल को चकमा दिया, जिसे शीर्ष 10 में जगह मिली. इसके अलावा, शाहीन अफरीदी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया, जबकि नसीम शाह ने केन विलियमसन को पवेलियन भेजा, जिसे सर्वश्रेष्ठ गेंदों में गिना गया है.

अबरार अहमद शुभमन गिल का विकेट लेने के बाद अजीब तरह का ऐक्शन करते नजर आए थे. इसके बाद उनको कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ही लताड़ लगाई थी. हालांकि अब आईसीसी ने उनकी गेंद को चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बेहतरीन गेंद में शुमार किया है. टॉप 10 गेंद मे अबरार की बलखाती हुई गेंद सबसे ऊपर है.  हालांकि, शीर्ष 10 में शामिल होने के बावजूद पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में प्रभावशाली नहीं रहा. न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ खेले गए मैचों में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए. शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 68 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया, जबकि भारत के खिलाफ उन्होंने आठ ओवर में 72 रन देकर दो विकेट चटकाए.

नसीम शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 63 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन भारत के खिलाफ आठ ओवर में 37 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके. हारिस रऊफ का प्रदर्शन भी कमजोर रहा. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 83 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि भारत के खिलाफ सात ओवर में 52 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की.

फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की. यह भारत का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है. इससे पहले भारत ने 2002 और 2013 में यह खिताब जीता था. भारत ने हाल ही में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भी खिताब अपने नाम किया था, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बादशाहत और मजबूत हो गई है.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब यह पाकिस्तानी लीग भी होगी फुस्स, बाबर के बाद रिजवान ने भी किया किनारा

IPL 2025: दिग्गजों के साए में उतरेगी आईपीएल की टीम, सचिन, जहीर और माइकल हसी देंगे जीत का मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >